![बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी समेत चार ने पार्टी छोड़ी](https://mediavigil.com/wp-content/themes/mvigilmag/assests/img/default-featured.png)
बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी की अगवाई में कांग्रेस के चार एमएलसी ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। अशोक चौधरी के अलावा पार्टी छोड़ने वालों में दिलीप चौधरी, रामचंद्र भारती, और तनवीर अख्तर के नाम शामिल हैं।
पार्टी ने सभी पार्टी छोड़ने वालों को पार्टी से निष्काशित कर दिया है। वहीं अशोक चौधरी का कहना है कि पार्टी के बड़े नेता सीपी जोशी मनमर्जी से पार्टी को चलाना चाह रहे हैं और हर जगह अपने करीबियों को ही शामिल कर रहे थे।
बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम में दूसरी बगावत है। इससे पहले जीतनराम मांझी एनडीए का साथ छोडकर जा चुके हैं। और अब महागठबंधन से नेता बाहर जा रहे हैं।