49 दिन बाद फिर से चलेगी भारतीय रेल, आज से बुक होंगे टिकट- जानें सब कुछ

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


अंततः आज से अलग-अलग शहरों में फंसे हुए कई लोगों के लिए लॉकडाउन के बीच राहत की रेल दौड़ेगी। भारतीय रेलवे ने बाक़ायदा औपचारिक रूप से बता दिया है कि कल यानी कि मंगलवार से चुनिंदा रूट्स पर रेलगाड़ियों का संचालन शुरु हो जाएगा। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट कर के इस बाबत सूचना दी और पीआईबी की प्रेस रिलीज़ को साझा किया कि 15 रूट्स पर विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन 12 मई से शुरु किया जाएगा।

इस बारे में आईआरसीटीसी ने भी आधिकारिक ट्वीट कर के जानकारी दे दी है कि 12 मई से 15 जोड़ी रेलगाड़ियां, उन रूट्स पर चलेंगी जो मूलतः राजधानी एक्सप्रेस के रूट्स हैं और देश की सभी प्रमुख राजधानियों-शहरों को जोड़ेंगी। लेकिन साथ ही इनके लिए तय किए गए नियम भी साझा कर दिए गए हैं। इन नियमों के मुताबिक;

यात्रा के लिए सोमवार शाम चार बजे से IRCTC की वेबसाईट पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी।

किसी भी तरह का टिकट-रिज़र्वेशन या प्लेटफॉर्म टिकट काउंटर नहीं खोला जाएगा।

सारी बुकिंग्स ऑनलाइन होंगी, आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अलावा मोबाइल एप्लीकेशन से टिकट बुक कराया जा सकेगा।

यात्री को यात्रा से, कम से कम एक घंटे पहले स्टेशन जाना होगा।

स्टेशन पर हर यात्री की स्क्रीनिंग होगी और किसी भी कोरोना के संभावित लक्षण वाले यात्री को यात्रा की इजाज़त नहीं होगी।

अब एसी कोच में कंबल चादर और तौलिया भी नहीं मिलेगा।

फिलहाल केवल एसी सेवाएं शुरु की जाएंगी, टिकट किराया सुपरफास्ट ट्रेन जितना होगा।

हालांकि ये एसी ट्रेन्स होंगी, लेकिन इनका तापमान सामान्य से ज़्यादा रखे जाने की योजना है – साथ ही ताज़ा हवा का प्रवाह सुनिश्चित किया जाएगा।

इन ट्रेन्स में श्रमिक स्पेशल ट्रेन्स की तरह 54 नहीं, बल्कि सभी 72 सीट्स पर बुकिंग की जाएगी।

यात्री के लिए मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य होगा।

साथ ही यात्री के लिए आरोग्य सेतु एप्लिकेशन को डाउनलोड करना, अनिवार्य किए जाने की भी ख़बर है। 

यात्री को आरक्षण के बाद उपलब्ध कराए गए टिकट पर दिशानिर्देश भी लिखे होंगे।

12 मई से चलने वाली ट्रेन्स की सूची

नीचे दी गई सूची में आपको 12 मई से चलाई जाने वाली सभी ट्रेनों की जानकारी मिल जाएगी।

Day of commencement Day of commencement From Day of commencement Day of commencement Day of commencement Day of commencement
12.05.2020 12.05.2020 Howrah (1650) 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020
13.05.2020 13.05.2020 New Delhi (1655) 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020
12.05.2020 12.05.2020 Rajendra Nagar (1900) 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020
13.05.2020 13.05.2020 New Delhi (1715) 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020
14.05.2020 14.05.2020 Dibrugarh (2035) 14.05.2020 14.05.2020 14.05.2020 14.05.2020
12.05.2020 12.05.2020 NewDelhi (1610) 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020
12.05.2020 12.05.2020 NewDelhi (2040) 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020
13.05.2020 13.05.2020 Jammu Tawi(1940) 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020
12.05.2020 12.05.2020 Bengaluru (2000) 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020
14.05.2020 14.05.2020 New Delhi(2045) 14.05.2020 14.05.2020 14.05.2020 14.05.2020
15.05.2020 15.05.2020 Thiruvananthapuram (1915) 15.05.2020 15.05.2020 15.05.2020 15.05.2020
13.05.2020 13.05.2020 New Delhi(1055) 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020
15.05.2020 15.05.2020 Chennai Central (0605) 15.05.2020 15.05.2020 15.05.2020 15.05.2020
13.05.2020 13.05.2020 New Delhi(1555) 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020
14.05.2020 14.05.2020 Bilaspur (1400) 14.05.2020 14.05.2020 14.05.2020 14.05.2020
12.05.2020 12.05.2020 New Delhi (1545) 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020
14.05.2020 14.05.2020 Ranchi (1710) 14.05.2020 14.05.2020 14.05.2020 14.05.2020
13.05.2020 13.05.2020 New Delhi (1600) 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020
12.05.2020 12.05.2020 Mumbai Central (1700) 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020
13.05.2020 13.05.2020 New Delhi (1625) 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020
12.05.2020 12.05.2020 Ahmedabad (1740) 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020 12.05.2020
13.05.2020 13.05.2020 New Delhi (1955) 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020
18.05.2020 18.05.2020 Agartala (1830) 18.05.2020 18.05.2020 18.05.2020 18.05.2020
20.05.2020 20.05.2020 New Delhi (1950) 20.05.2020 20.05.2020 20.05.2020 20.05.2020
13.05.2020 13.05.2020 Bhubneshwar (0930) 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020 13.05.2020
14.05.2020 14.05.2020 New Delhi (1705) 14.05.2020 14.05.2020 14.05.2020 14.05.2020
15.05.2020 15.05.2020 New Delhi(1055) 15.05.2020 15.05.2020 15.05.2020 15.05.2020
17.05.2020 17.05.2020 Madgaon(1000) 17.05.2020 17.05.2020 17.05.2020 17.05.2020
20.05.2020 20.05.2020 Secundarabad (1245) 20.05.2020 20.05.2020 20.05.2020 20.05.2020
17.05.2020 17.05.2020 New Delhi(1555) 17.05.2020 17.05.2020 17.05.2020 17.05.2020

बताया जा रहा है कि रेलवे धीरे-धीरे और ट्रेन्स के परिचालन की योजना बना रहा है, लेकिन इन ट्रेन्स के परिचालन के बाद के परिणामों पर ही निर्भर करेगा कि आगे कितनी रेल और चलाई जाएंगी।

11 मई यानी कि आज शाम 4 बजे से इन रेलगाड़ियों के लिए ऑनलाइन रिज़र्वेशन शुरु हो जाएगा। लेकिन सवाल ये है कि इसके साथ कोरोना संक्रमण का ख़तरा कितना बढ़ेगा क्योंकि सरकार ये मान चुकी है कि कई संक्रमित लोगों में लक्षण काफी बाद में दिखते हैं। इसके अलावा, रेल से यात्रा करने वाले – गंतव्य स्थान पर पहुंच कर किन परेशानियों का सामना करने वाले हैं, इसके बारे में हमको 13 मई से ही पता चलना शुरु होगा।