दिनभर की खबरों का सार एक जगह

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
अभी-अभी Published On :


उत्तर भारत में आंधी ने मचाई तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

बुधवार की रात आई आंधी से पूरे उत्तर भारत का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। उत्तर भारत के राजस्थान, उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश, उत्तराखंड झारखण्ड सहित कई और राज्यों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में 65 राजस्थान में 45 झारखंड में 7 और उत्तराखंड में 2 लोगों की मौत की खबर है।

राज्य सरकारों ने खराब मौसम और इस हालत से निपटने के लिए तमाम राहत कार्य शुरू किए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने मरने वालों को सहायता दिए  जाने की घोषणा की है। वहीँ घायलों को 12 हजार 700 रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी मृतक आश्रितों के लिए 4-4 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है। झारखण्ड, उत्तराखंड की सरकारों ने भी मदद का आश्वासन दिया है।

 देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार थे जिन्ना: शाहनवाज हुसैन

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जिन्ना की तस्वीर पर बयान देते हुए कहा कि जिन्ना देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार थे। अगर बंटवारा न हुआ होता तो भारत आज महाशक्ति होता। देश के विभाजन के समय जब सबकुछ बांटा गया तो इस तस्वीर को भी पाकिस्तान को दे देना चाहिए था। तस्वीर स्वतंत्रता के पहले लगी थी लेकिन अब उसका क्या काम।

बिहार से दिल्ली आ रही बस में आग लगने से 27 लोगों की मौत

बिहार से दिल्ली आ रही एक बस पलट गई, जिससे उसमें आग लग गई। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। बस जब मोतीहारी में थी तब आग लगी था। बस मुजफ्फरपुर से दिल्ली आ रही थी। यह हादसा NH28 पर कोटवा थाना के बेलवा में हुआ है।

जम्मू में स्कूल बस पर पथराव, 1 बच्चा घायल

जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षाबलों के ‘ऑपरेशन ऑलआउट’ में हिज्बुल के आतंकी समीर टाइगर की मौत के बाद से घाटी में तनाव का माहौल है। बंद-प्रदर्शन के बीच पत्थरबाज भी सक्रिय हैं। शोपियां के कनीपोरा इलाके में पत्थरबाजों ने एक शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देते हुए एक स्कूल बस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक बच्चा घायल हो गया। बस में 4-5 साल की उम्र के बच्चे भी सवार थे। सीएम महबूबा मुफ्ती से लेकर पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस घटना की निंदा की है। इस बीच, शोपियां के पीडीपी विधायक मोहम्मद यूसुफ बट के घर पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पेट्रोल बम फेंकने की भी खबर है।

कोलेजियम ने टाला जस्टिस जोसेफ की नियुक्ति पर फैसला

देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्र की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की बुधवार को कोर्ट परिसर में बैठक हुई, हालांकि कॉलेजियम ने जस्टिस के एम जोसेफ के बारे में कोई निर्णय नहीं किया। इसकी कोई वजह भी नहीं बताई गई।

कॉलेजियम ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाने की सिफारिश भेजी थी, लेकिन कानून मंत्रालय ने उसे वापस कॉलेजियम के पास भेज दिया था। हालांकि मंत्रालय ने सीनियर एडवोकेट इंदु मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाने की कॉलेजियम की सिफारिश स्वीकार कर ली थी। दोनों नाम एकसाथ मंत्रालय के पास भेजे गए थे।

राष्ट्रपति से नाराज,राष्ट्रीय फिल्म पुरुष्कार विजेताओं ने किया पुरुष्कारों का बहिष्कार

65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (65th National Film Awards) शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गए हैं। आज शाम 5।30 बजे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद विज्ञान भवन में विजेताओं को सम्मानित करेंगे। हालांकि, सेरेमनी से पहले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले 60 से अधिक लोगों ने कहा कि वे आज शाम आयोजित होने वाले समारोह में शामिल नहीं होंगे क्योंकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद केवल 11 लोगों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। अब विजेताओं के रिएक्शन आन भी शुरू हो गए हैं। सिंगर साशा तिरुपति ने कहा है कि वे इस सरकार के इस फैसले से अपमानित महसूस कर रही हैं।

मैं बीजेपी मुक्त भारत नहीं चाहता: राहुल गांधी

कर्नाटक का चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। सब दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। नरेंद्र मोदी के राजनीतिक परिद्रश्य में आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था। आज कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाँधी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे भाजपा मुक्त भारत नहीं चाहते। वे भाजपा से लड़ेंगे उसको पराजित करेंगे। राहुल गांधी ने डेक्कन हेराल्ड को दिए साक्षात्कार में कहा कि, प्रधानमन्त्री के पद की गरिमा का सम्मान करते हैं, मैं प्रधानमंत्री जैसी भाषा नहीं बोल सकता।

कांग्रेस की सरकार ने कंप्यूटर कैपिटल को क्राइम कैपिटल में बदल दिया: नरेन्द्र मोदी

पीएम ने कहा कि हमारे देश के नौजवानों ने कर्नाटक के नौजवानों ने हमारे बेंगलुरु की पूरे विश्व में कम्प्यूटर कैपिटल के रूप में पहचान बनाई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे क्राइम कैपिटल में बदल दिया है।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पांच साल में अनेक ऐसी चीजें की है, जिसका उल्लेख करते ही कर्नाटक के हर नागरिक का दिमाग गुस्से से भर जाएगा। पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने बेंगलुरु को ऐसे कई तोहफे दिये हैं। मैं सिर्फ पांच तोहफे के बारे में बात करना चाहता हूं।