![](https://mediavigil.com/wp-content/uploads/2020/02/9f205107-e4c8-4ed9-ad8c-a521567f693e.jpg)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूबे भर में किसानों के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली है। पूरे सूबे में भाजपा सरकार की नीतिओं से नाराज़ किसानों के बीच में कांग्रेस कार्यकर्ता जाकर उनको एकजुट करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू लगातार किसानों से सावालों पर मुखर रहे हैं और योगी आदित्यनाथ की सरकार को घेरते नज़र आएंगे हैं।
प्रियंका गांधी का आवारा पशुओं से परेशान किसानों की समस्या को लेकर किया गया ट्वीट सोशल मीडिया में काफी वायरल भी हुआ था। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू लगातार किसानों के सावालों पर पूरे प्रदेश में बैठकों के हिस्सा रहे। खासकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में गन्ने के सवाल पर कई प्रदर्शनों में भी नेतृत्व करते दिखे। अब कांग्रेस ने जमीन पर आंदोलन की जमीन तैयार कर सरकार को घेरने की पूरी रणनीति बना ली है।
पूरे उत्तर प्रदेश में किसान आवारा पशुओं की समस्या से परेशान हैं। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में व्यवधान न हो इसलिए इंजीनियर रस्सी लेकर खड़े हैं।
अरे एक रस्सी लाकर अपनी जिम्मेदारी को भी उससे बांध लीजिए। आखिर किसानों की फसल बर्बादी की जिम्मेदारी तो सरकार को लेनी ही पड़ेगी। pic.twitter.com/mGBF4rL7LN
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 29, 2020
पूरे प्रदेश में किसान आवारा पशुओं से परेशान है। गन्ना किसानों के भुगतान की समस्याओं और घटतौली की खबरे लगातार मीडिया में आती रहती हैं। किसान आंदोलनों के जानकार बताते हैं कि पूर्वांचल में धान खरीदी भी बिचौलियों के भरोसे सरकार ने किया। बुंदेलखंड में लगातार किसान को बैंकों से नोटिसें मिल रही हैं। जबकि किसान बेमौसम बारिश की मार से जूझ रहा है, उसकी दलहन की फसल पूरी चौपट हो गयी है।
आगरा के किसान राजेश कुशवाहा की फसल आवारा पशुओं ने बर्बाद कर दी थी। फसल की बर्बादी से दुखी होकर राजेश जी ने आत्महत्या कर ली।इस समस्या को हल करने में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी आगरा पहुंचकर किसान राजेश कुशवाहा के परिवार से मिले। pic.twitter.com/Ex2SzUAyB5
— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 31, 2020
इन सारे सावालों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार को ब्लाक, तहसील से लेकर लखनऊ तक घेरने की तैयारी और रणनीति का प्रशिक्षण लेकर अपने अपने जिलों में तैयारी में जुट गए हैं। किसान आंदोलन को पांच चरणों में बंटा गया है। जिसमें ब्लॉक से लेकर लखनऊ तक सरकार को घेरने की रणनीति बनी है। इस अभियान के तहत किसानों के नेतृत्व में कांग्रेस नेता जिला स्तर पर प्रशासन के साथ भजापा के जनप्रतिनिधियों को भी घेरेंगे।
कांग्रेसी कार्यकर्ता किसान मांग पत्र लेकर डेढ़ करोड़ किसानों से करेंगे जनसंपर्क
कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि इस अभियान के लिए किसान मांग पत्र भी छप रहा है, जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के बीच में जाएंगे। कांग्रेस के एक नेता नाम न छापने के शर्त पर बताते हैं कि हर ब्लाक में करीब 50 कार्यकर्तओं को चिन्हित किया गया है जिनको किसान मांग पत्र देकर किसानों के बीच में उतारा जाएगा। साथ ही साथ जमीन पर किसान आंदोलन का माहौल बनाने के लिए पूरे प्रदेश में हर ब्लाक में दो बड़ी नुक्कड़ सभा होगी जिसमें कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में करीब 15 हज़ार नुक्कड़ सभाओं की रूपरेखा भी तैयार कर ली है।