महिला किसान दिवस: दिल्ली की सरहद से लेकर कोलकाता की सड़कों तक महिलाओं ने खोला मोर्चा!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
आंदोलन Published On :


 

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर  से आज देश भर में महिला किसान दिवस मनाया जा रहा है। दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे धरनों पर खेती किसानी में महिलाओं के योगदान पर चर्चा हुई और विभिन्न महिला संगठनों की ओर से जुलूस निकाले गये। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस.ए.बोबडे की उस टिप्पणी की निंदा हुई जिसमें उन्होंने महिलाओ को धरने से चले जाने को कहा था।

 

इस बीच दिलली के टिकरी बार्डर पर एक चार्टर्ड एकाउंटेंट महिला भी आंदोलन का समर्थन करने पहुँची। उसने न सिर्फ आंदोलन का समर्थन किया बल्कि कृषि कानूनों को किसानों के लिए ख़तरनाक भी बताया। ट्विटर पर उसका इंटरव्यू काफी वायरल है। देखिये–

 

&nbsp