MSP लूट कैलकुलेटर: यूपी के किसानों से मार्च में 92 करोड़ की लूट!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
आंदोलन Published On :


जय किसान आंदोलन : MSP लूट कैलकुलेटर

 

 

● उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ मार्च महीने में 92 करोड़ की लूट।

● सबसे ज्यादा नुकसान गेंहू के किसानों को, 67 करोड़ का नुकसान पिछले 31 दिनों में।

 

1 मार्च से 31 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश के किसानों को विभिन्न फसलों को एमएसपी से नीचे बेचने की वजह से 92 करोड रुपए का घाटा हुआ।

एमएसपी की तुलना में सबसे कम दाम मिलने के मामले में बाजरा उत्पादक किसानों की स्थिति सबसे बुरी थी क्योंकि उन्हें ₹2150 की तुलना में औसतन केवल ₹1241 ही मिल पाए यानी बाजरा उत्पादक किसान को ₹909 प्रति क्विंटल की लूट सहनी पड़ी। वहीं कुल लूट के मामले में गेंहू उत्पादक किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इन 31 दिनों में उत्तर प्रदेश के गेंहू उत्पादक किसान की कुल ₹67 करोड़ की लूट हुई जबकि मूंग और चना उत्पादक किसानों की ₹1 करोड़ 25 लाख और ₹1 करोड़ 23 लाख की लूट हुई। (पूरी सूचना संलग्न तालिका में है)।

 

#MSPLootCalculator

स्रोत: AGMARKNET

 

मीडिया सेल | जय किसान आंदोलन
99991 50812