MSP लूट कैलकुलेटर: मार्च में मूँग किसानों के साथ 18 करोड़ की लूट!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
आंदोलन Published On :


जय किसान आंदोलन ने  MSP लूट कैलकुलेटर के जरिये आज मूँग किसानों के साथ मार्च महीने में हुई लूट का हिसाब जारी किया। संगठन के मुताबिक मार्च महीने में उनके साथ 18 करोड़ की लूट हुई।

 मूंग की फसल में किसानो के साथ मार्च महीने में 18 करोड़ की लूट।

मार्च महीने में सबसे ज्यादा नुकसान राजस्थान के किसानो को 9 करोड़ रुपये का हुआ।

 सरकार ने MSP घोषित की 7196 रुपए, किसान को औसतन मिले कुल ₹6541 प्रति क्विंटल

 तमिल नाडु के किसान की स्थिति सबसे बुरी थी, किसान को ₹1731 प्रति क्विंटल की लूट सहनी पड़ी।

सरकार ने मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी ₹7196 निर्धारित की थी। लेकिन देश के सभी मंडियों में किसान को औसतन ₹6541 ही मिल पाए। यानी कि किसान को प्रति क्विंटल सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम से भी कम बेचने के कारण ₹655 का घाटा सहना पड़ा।

1 मार्च से 31 मार्च के बीच किसान को मूंग एमएसपी से नीचे बेचने की वजह से 18 करोड 56 लाख रुपए का घाटा हुआ।

मूंग उत्पादन वाले मुख्य प्रदेशों में तमिल नाडु के किसान की स्थिति सबसे बुरी थी क्योंकि उसे औसतन केवल ₹5465 ही मिल पाए यानी तमिल नाडु के मूंग उत्पादक किसान को ₹1731 प्रति क्विंटल की लूट सहनी पड़ी। इन 31 दिनों में तमिल नाडु के मूंग उत्पादक किसान की कुल 9 लाख की लूट हुई जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसान कि ₹9.27 करोड़ और ₹8.09 करोड़ की लूट हुई। (पूरी सूचना संलग्न तालिका में है)

#MSPLootCalculator
स्रोत: AGMARKNET

मीडिया सेल | जय किसान आंदोलन
99991 50812