अर्जेंटीना से लेकर इंडोनेशिया तक, पूरे ग्लोब से भारतीय किसानों को समर्थन!


दुनिया के हर हिस्से में हो रहे हैं किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन।


मीडिया विजिल मीडिया विजिल
आंदोलन Published On :


26 जनवरी के दिन दिल्ली में लाखों किसानो ने ट्रैक्टर परेड निकाली। जगह-जगह फूल बरसे लेकिन एक जत्थे के लालकिले पर पहुँचकर झंडा फहराना इतना बड़ा मुद्दा बना दिया गया है कि मीडिया से बाक़ी चीज़ें ग़ायब है। ऐसे में यह कौन बताये कि कल पूरी दुनिया में किसानों ने भारत के आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में आयोजन किया। कई देशों में मोमबत्ती जलाकर आंदोलनकारियों का समर्थन किया गया। इसमें इंडोनेशिया से लेकर अर्जेंटीना और ब्राजील तक के किसान शामिल हैं। पेश है कुछ झलकियाँ, वीडियो और तस्वीरों के ज़रिये…