![](https://mediavigil.com/wp-content/uploads/2021/05/skm-8-may.jpg)
सयुंक्त किसान मोर्चा प्रेस नोट
कल सयुंक्त किसान मोर्चा की आम सभा मे तय किया गया कि 10 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय कंवेंशन स्थगित की जाती है। किसान आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने व समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से की जा रही इस कंवेंशन की तारीख सयुंक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक में घोषित की जाएगी।
11 व 12 मई को पंजाब के किसान बड़ी संख्या में पंजाब हरियाणा के अलग अलग बॉर्डर (शम्भू व खनौरी) पर इक्कठे होंगे व दिल्ली बोर्डर्स पर पहुंचेंगे। साथ ही हरियाणा के किसान भी अलग अलग जगहों से इन जत्थों में शामिल होकर दिल्ली मोर्चो पर पहुचेंगे।
जारीकर्ता – अभिमन्यु कोहाड़, बलवीर सिंह राजेवाल, डॉ दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, हनन मौला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उग्राहां, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव
सयुंक्त किसान मोर्चा
9417269294
samyuktkisanmorcha@gmail.com
(163 वां दिन, 8 मई 2021)