प्रियंका की योगी को चुनौती- है यूपी में ऑक्सीजन इमरजेंसी, करो मेरी संपत्ति ज़ब्त!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


उत्तर प्रदेश में आक्सीजन, बेड और दवाओं की कमी से लखनऊ समेत ज़्यादातर शहरों में हाहाकार मचा है, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार इसे महज़ दुष्प्रचार बता रही है साथ ही ऐसी बाते करने वालों की संपत्ति जब्त करने की धमकी भी दी जा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए उनकी संपत्ति ज़ब्त करने की चुनौती दी है।

 

 


इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के जिला व शहर अध्यक्षों  से वीडियो कांफ्रेंसिंगग के ज़रिये संवाद में जनता की मदद में पूरी तरह जुटने का आह्वान किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार अपनी ज़िम्मेदारियों से भाग रही है। लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश से आ रही तस्वीरों पर उन्होंने गहरी चिंता जतायी थी।

प्रियंका गाँधी की चिंता को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ के लिए आक्सीजन भेजने की सूचना दी है।

 

 


Related