कांग्रेस में 150 उम्मीदवारों के नाम तय, विधानसभा चुनाव की सूची में शामिल किए जाने वाले दावेदारों से पूछे जा रहे अहम सवाल!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सोमवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसमे विधानसभा चुनाव के लिए 150 तय नामों में से करीब 70 नामों पर सहमति बनी है। इससे पहले लगभग 50 प्रत्याशियों के नाम तय किए जा चुके हैं। इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र भंवर सिंह, वर्षा गायकवाड़ और सदस्य दीपेंद्र हुड्डा मौजूद थे।

प्रत्याशियों की सूची जारी करने में जल्दबाजी नहीं..

सोमवार को बैठक में करीब छह दर्जन प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी करने में जल्दबाजी बिल्कुल नहीं करेगी। बता दें कि पहले ही कांग्रेस ने अपनी मजबूती वाली 50 सीटों पर प्रत्याशियों को तैयारी करने के लिए निर्देशित कर दिया है। इनमें से ज्यादातर पूर्व सांसद, विधायक या ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने पिछले चुनाव में कड़ी टक्कर दी है।

किए जा रहे यह सवाल..

बागियों से बचने के लिए इस बार कांग्रेस प्रत्याशी चयन के लिए एक निश्चित प्रक्रिया अपना रही है। जिसमें स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों ने जोनवार बैठक कर प्रत्येक प्रत्याशी से मुलाकात कर उनका पक्ष जाना। दरअसल, कांग्रेस द्वारा दावेदारों से पूछा जा रहा है कि उनके चुनाव लड़ने का मकसद क्या है? इसके लिए अभी तक उनकी क्या तैयारियां रही है? आखिर उन्हें ही टिकट क्यों दिया जाए?

शक्ति विधान महिला घोषणापत्र’ सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों तक गया..

वहीं, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने सोमवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस का ‘शक्ति विधान महिला घोषणापत्र’ सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों तक पहुंचाया गया।


Related