MSP लूट कैलकुलेटर: मार्च में बाजरा किसानों से 58 करोड़ की लूट!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


जय किसान आंदोलन : MSP लूट कैलकुलेटर

 

बाजरा की फसल में किसानो के साथ मार्च महीने में 58 करोड़ की लूट।

मार्च महीने में सबसे ज्यादा नुकसान राजस्थान के किसानो को 27 करोड़ रुपये का हुआ।

सरकार ने MSP घोषित की 2150 रुपए, किसान को औसतन मिले कुल ₹1243 प्रति क्विंटल

मध्य प्रदेश के किसान की स्थिति सबसे बुरी थी, किसान को ₹1019 प्रति क्विंटल की लूट सहनी पड़ी।

 

सरकार ने बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी ₹ 2150 निर्धारित की थी। लेकिन देश के सभी मंडियों में किसान को औसतन ₹1243 ही मिल पाए। यानी कि किसान को प्रति क्विंटल सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम से भी कम बेचने के कारण ₹907 का घाटा सहना पड़ा।

1 मार्च से 31 मार्च के बीच किसान को बाजरा एमएसपी से नीचे बेचने की वजह से 58 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

बाजरा उत्पादन वाले मुख्य प्रदेशों में मध्यप्रदेश के किसान की स्थिति सबसे बुरी थी क्योंकि उसे औसतन केवल ₹1131 ही मिल पाए यानी मध्यप्रदेश के बाजरा उत्पादक किसान को ₹1019 प्रति क्विंटल की लूट सहनी पड़ी। इन 31 दिनों में मध्यप्रदेश के बाजार उत्पादक किसान की कुल ₹3.62 करोड़ की लूट हुई जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसान कि ₹27.83 करोड़ और ₹15.31 करोड़ की लूट हुई। (पूरी सूचना संलग्न तालिका में है)

 

#MSPLootCalculator
स्रोत: AGMARKNET

 

मीडिया सेल | जय किसान आंदोलन
99991 50812