लखनऊ: 28 दिनों की कैद के बाद रिहाई मंच अध्यक्ष मुहम्मद शुऐब को मिली जमानत

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


रिहाई मंच अध्यक्ष मुहम्मद शुऐब के अधिवक्ता जमाल सईद सिद्दीकी ने बताया की आज मुहम्मद शुऐब की जमानत स्वीकार कर ली गई। गैर संवैधानिक नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते 18 दिसम्बर से रिहाई मंच अध्यक्ष अधिवक्ता मुहम्मद शुऐब को लखनऊ पुलिस द्वारा हाऊस अरेस्ट किये जाने के बाद 19 दिसंबर की रात घर से पुलिस उठा ले गई। इस अवैध गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में हैबियस कार्पस होने के बाद 21 दिसंबर को पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की सूचना दी।

इसके बाद देश के तमाम मानवाधिकार समूह एकजुट होकर लोकतंत्र सेनानी मुहम्मद शुऐब की गिरफ्तारी को अवैध बताया क्योंकि पुलिस ने उन्हें 18 दिसम्बर से ही हाऊस अरेस्ट किया हुआ था। विभिन्न समाचार-पत्रों ने प्रमुखता से इस ख़बर को प्रकाशित भी किया था।

रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि 19 दिसम्बर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सामाजिक, मानवाधिकार, महिला, राजनैतिक संगठनों ने पूरे देश में शान्ति पूर्ण विरोध करने का आह्वान किया था जिसके चलते आम जनमानस गैर संवैधानिक नागरिकता संशोधन कानून का बहिष्कार कर रहा था और इसके विरोध में एकजुट हुआ था।


विज्ञप्ति : रिहाई मंच द्वारा जारी 


Related