यूपी में LIC एजेंट की हत्या, परिजनों से मिले लल्लू, प्रियंका का योगी सरकार पर हमला!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


योगी राज में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज प्रदेश के किसी न किसी कोने में हत्या और बलात्कर जैसे वारदात सामने आ जा रहे हैं। ताजा मामला यूपी के औरैया का है जहां 5 दिन से अपहृत एआईसी एजेंट मनोज दुबे की बदमाशों ने बर्बर तरीके से हत्या कर दी। आज यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और नेता विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा मोना औरैया पुहंचकर मनोज दुबे के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने योगी सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

वहीं कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने मनोज दुबे की किडनैपिंग और हत्या को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी पुलिस मनोज दुबे की किडनैपिंग को 5 दिन तक गुमशुदगी साबित करने में जुटी रही और आखिरकार उनकी हत्या हो गई।

बता दें कि एलआईसी एजेंट मनोज दुबे का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर मिला था। मनोज दुबे सोमवार से ही लापता थे। मनोज दुबे के परिजनों का आरोप है कि जब उनके परिवारवालों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी तो पुलिस इसे गुमशुदगी का मामला साबित करने में जुटी रही है। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते हमारी रिपोर्ट दर्ज कर ली होती तो आज मनोज दुबे जिंदा होते।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि ‘जंगलराज’ ने लोगों के घर उजाड़ रखें हैं। सरकार अपराध रोकने में कम आंकड़ों की बाजीगरी में ज्यादा व्यस्त हैं। लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी न्याय की इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार से कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि पीड़ित परिजनों को 25 लाख की सहायता राशि सहित पीड़ित परिवार में एक सरकारी नौकरी दे।

कांग्रेस महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि “औरैया में मनोज दुबे की हत्या हो गई। उनके परिवारजनों का वीडियो देखकर बहुत दुख हुआ।

परिजनों और पत्रकारों के अनुसार अपहरण के इस केस को पुलिस 5 दिन तक गुमशुदगी साबित करती रही और हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

क्या यही यूपी सरकार का अपराध कम करने का तरीका है?”

 


 


Related