ठंड के बीच कांग्रेस के मैराथन में जोश भरी लड़कियाँ बोलीं- लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ!’

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


यूपी विधानसभा 2022 से पहले कांग्रेस अपने ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इनमे से एक मैराथन दौड़ भी है। लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस द्वारा मैराथन का आयोजन अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम से शुरू हुआ। इस महिला मैराथन में हजारों लड़कियों ने हिस्सा लिया। महिला मैराथन दौड़ में प्रतिभागी छात्राओं की तादाद काफी दिखी। सभी जोश से लबरेज नज़र आ रहीं थीं। इस मैराथन में अव्वल आने वाली पूजा पटेल ने बताया कि उन्हें इस आयोजन का हिस्सा बनकर काफी खुशी मिली है। ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। इससे हौसला बढ़ता है।

मैराथन रविवार को आयोजित होनी थी, लेकिन…

बता दें कि यह मैराथन लखनऊ में बीते रविवार को आयोजित होनी थी, लेकिन कांग्रेस की ओर से लखनऊ में प्रस्तावित मैराथन दौड़ ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ को लखनऊ प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल और धारा 144 का हवाला देकर अनुमति नहीं दी थी। मैराथन की अनुमति अचानक रद्द कर दी गई तो कार्यक्रम स्थल (1090 चौराहे पर) दौड़ में भाग लेने पहुंची हजारों लड़कियों ने हंगामा किया। साथ ही योगी सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए थें। इसके बाद रविवार को उन्हें 28 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मैराथन आयोजित करने की अनुमति दी गई।

प्रियंका गांधी पर महिलाओं का बढ़ा भरोसा…

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू और और पूर्व सांसद कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि यह अभियान बदलाव लाएगा। प्रदेश में महिलाओं को जोड़ने की कवायद अब रंग ला रही है, प्रियंका गांधी पर लड़कियों और महिलाओं का विश्वास बढ़ा है, प्रदेश की मुख्यमंत्री डरपोक हैं। वह हमारी इस मुहिम से डर गए हैं।

मैराथन विजेताओं को मिलें इनाम…

आज आयोजित लड़कियों की मैराथन में विजेताओं को 3 स्कूटी, 25 स्मार्टफोन, 10 फिटनेस बैंड और 1000 मेडल दिए गए। करीब तीन दशक से सत्ता से दूर कांग्रेस अब खोई जमीन पर मजबूती के लिए प्रयास कर रही हैं। प्रियंका गांधी इस प्रयास में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही। इससे पहले प्रियंका ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40% आरक्षण देने का बड़ा ऐलान किया था। हाल ही में उन्होंने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र भी जारी किया जिसमे उनके द्वारा सत्ता में आने के बाद महिलाओं के लिए करने वाले सभी कामों का ज़िक्र है।


Related