लखनऊ: प्रियंका गांधी की मेनिफेस्टो कमेटी संग बैठक, बोलीं- यूपी की प्रगति का दस्तावेज़ है हमारा घोषणापत्र!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियांका गांधी ने सोमवार को लखनऊ में मेनिफेस्टो कमेटी और कैंपेन कमेटी के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इस बैठक में जनमत से तैयार किए गए घोषणापत्र (Manifesto) को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई है।

सभी वर्गों की आवाज़ को जगह दी गई..

प्रियंका गांधी ने कहा है कि “यूपी कांग्रेस के घोषणापत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, वंचित वर्गों समेत सभी वर्गों की आवाज़ को जगह दी गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का घोषणा पत्र उत्तर प्रदेश की प्रगति का रास्ता तैयार करने वाला दस्तावेज़ होगा।”

 

”लड़की हूं, लड़ सकती हूं”

आपको बता दें कि यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी विधनसभा चुनाव के लिए काफी सक्रिय हैं। वह प्रदेश में जगह-जगह अपनी प्रतिज्ञा रैली भी निकाल रही है। उन्होंने इस चुनाव में फतह हासिल करने के लिए ”लड़की हूं, लड़ सकती हूं” का नारा दिया है। प्रियंका का वादा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वह जानता को कई सुविधाएं देंगी। चुनाव जीतने पर…

  •  किसानों का पूरा कर्ज़ कांग्रेस माफ करेगी।
  • 2500 में गेहूं और धान 400 में गन्ना खरीदा जाएगा।
  • महिलाओं को साल में तीन घरेलू गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।
  • बिजली बिल हाफ होंगे। जिन- जिन मध्य वर्ग के लोगों ने कोरोना के समय बिल भरा उनका बकाया माफ किया जाएगा।
  • सबसे गरीब परिवार, जिन्हें कोरोना से सबसे ज़्यादा परेशानी हुई, उन्हें 25 हजार की मदद करेंगे।
  •  20 लाख सरकारी रोजगार देंगे।
  • आरक्षण नियमों को लागू करते हुए 40% नौकरी महिलाओं को मिलेगीं।
  •  किसी भी बीमारी पर 10 लाख रुपये तक का इलाज सरकार करायेगी।
  • वृद्धा एवं विधवा पेंशन में हजार रुपये देंगे।
  • इंटर पास छात्रओं को स्मार्ट फोन मिलेगा, स्नातक पास को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी।
  •  पूरे प्रदेश में सरकारी बस में मुफ्त यात्रा मिलेगी।
  • आशाबहु और आंगनवाड़ी कार्यकत्रयों को 10000 मानदेय मिलेगा।

Related