प्रियंका गांधी कल जारी करेंगी कांग्रेस का महिला घोषणापत्र, कहा- सशक्तिकरण की राह में ये दस्तावेज़ मील का पत्थर !

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
देश Published On :


कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक की और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावों की स्ट्रेटजी को लेकर चर्चा की। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने महिलाओं के लिए अलग से एक घोषणा पत्र बनाया है। 8 दिसंबर को इस घोषणा पत्र को जारी किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा घोषणा पत्र..

बता दे कि दोपहर 12 बजे लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस दौरान महिला घोषणा पत्र जारी होगा। कांग्रेस महिलाओं के लिए जो करना चाहती हैं वो इस घोषणा पत्र में होगा। इसे लेकर प्रियंका ने कहा महिला सशक्तिकरण की राह में ये दस्तावेज़ मील का पत्थर साबित होगा।

इससे पहले प्रियंका ने की थी मेनिफेस्टो कमेटी संग बैठक..

इससे पहले सोमवार को प्रियांका गांधी ने लखनऊ में मेनिफेस्टो कमेटी और कैंपेन कमेटी के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की थी। इस बैठक में जनमत से तैयार किए गए घोषणापत्र (Manifesto) को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई थी। इस दौरा प्रियंका गांधी ने कहा था कि “यूपी कांग्रेस के घोषणापत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, वंचित वर्गों समेत सभी वर्गों की आवाज़ को जगह दी गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का घोषणा पत्र उत्तर प्रदेश की प्रगति का रास्ता तैयार करने वाला दस्तावेज़ होगा।”

प्रियंका ने महिलाओं से किए कई वादे..

आपको बता दें कि प्रियंका यूपी विधानसभा को लेकर बेहद सक्रिय हैं। वह प्रदेश में जगह-जगह अपनी प्रतिज्ञा रैली भी निकाल रही हैं। उन्होंने इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए महिलाओं को मजबूत बनाने पर ज़ोर दिया है। प्रियंका ने ”लड़की हूं लड़ सकती हूं” का नारा भी दिया है। वहीं उन्होंने महिलाओं से कुछ वादे भी किए जिनमे से कुछ निम्न हैं….

  • महिलाओं को साल में तीन घरेलू गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।
  • 20 लाख सरकारी रोजगार दिया जायेगा, जिसमे आरक्षण नियमों को लागू करते हुए 40% नौकरी महिलाओं को मिलेगीं।
  • वृद्धा एवं विधवा पेंशन में हजार रुपये देंगे।
  • इंटर पास छात्रओं को स्मार्ट फोन मिलेगा, स्नातक पास को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी।

Related