कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली: महोबा में BJP पर बरसीं प्रियंका गांधी, बुंदेलखंड समेत उत्तर प्रदेश की जनता से किए बड़े वादे!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
देश Published On :


बुंदेलखंड से पुराने रिश्तों को मजबूत करने और सियासी जमीन तैयार करने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा महोबा पहुंची। प्रतिज्ञा रैली के मंच पर पहुंचते ही उनका वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। बता दें कि प्रियंका गांधी के आने से पहले लाखों लोगों की भीड़ मौजूद थी। उनमें ज्यादातर महिलाएं नज़र आ रही थी। सब बेसब्री से प्रियंका गांधी का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही प्रियंका गांधी मंच पर आईं सभी ने उनका तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। बता दें कि प्रियंका ने इस प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए जनता को उनके हक के लिए आवाज़ उठाने को कहा और साथ ही बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सबसे पहले प्रियंका गांधी ने महोबा रैली में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए वहां की जनता से जुड़ने के लिए कहा, बुंदेलखंड के भइया-बहिनन का राम-राम, मोड़ा-मोड़ियन को बहुत प्यार। इसके बाद प्रियंका ने रैली में जुटी भीड़ को संबोधित करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि महोबा के लोगों, मैं यहां आकर बहुत खुश हूं और थोड़ा दुखी भी हूं। इतना कहने के बाद प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार को घेरना शुरू कर दिया।

ललितपुर में खाद की कमी से मारे गए किसानों का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा..

ललितपुर में खाद की होड़ में मारे गए किसानों का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा, ”कुछ हफ्ते पहले मैं ललितपुर गई थी। वहां खाद लेने में किसानों की जान चली गई। मैं उन किसानों के परिवार वालों से मिलने गई थी। वह एक छोटे से घर में बैठे थे, पता चला कि सिंचाई का पानी नही मिल रहा था। बारिश हुई, तो उन्होंने सोचा कि खाद डालने से फसल अच्छी होगी। खाद लेने के लिए लाइन में लगे रहे। खाना पानी नहीं मिल पा रहा था, जिसके कारण उसकी जान चली गई।  प्रियंका ने कहा, 2 लोग कर्ज में डूबे थे। उनपर 2.5 लाख कर्ज था, खाद नहीं मिली, घर आए, किसी से बात नहीं की और कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। प्रियंका गांधी ने बताया कि हम खाद्य वितरण केंद्र में गए लेकिन सरकारी केंद्र बंद पड़े थे।

यूपी सरकार मानती और जानती भी नहीं कि आवारा पशुओं की समस्या बड़ी है: प्रियांक गांधी

प्रियंका ने खेती की तमाम समस्याओं को लेकर सरकार पर हमले किए। उन्होंने आवारा पशुओं की समस्या पर जोर देते हुए कहा कि यह समस्या हर जगह है लेकिन सरकार की नीयत सही हो तो आवारा पशु की समस्या को समाप्त किया जा सकता है। उन्हीने कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री गोबर भी खरीद रहे हैं वहां आवारा पशुओं की समस्या खत्म हो गयी। लेकिन उत्तर प्रदेश में हालात खराब है। क्योंकि यहां की सरकार मानती और जानती भी नहीं है यह एक बड़ी समस्या है।

सरकार ने नंगे पांव बुंदेलखंड लौट रहे लोगों को बसे नहीं दी: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने किसानों की आत्महत्या को लेकर कहा सिर्फ बुंदेलखंड में ही 1650 से ज़्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। प्रियंका ने कहा पेट्रोल और डीजल के दाम भी बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। यहां से पलायन होता है। पलायन इसलिए होता है क्योंकि बुंदेलखंड में रोजगार नहीं मिलता। उन्होंने कहा बुंदेलखंड के लोगों को कोरोना के समय में किस तरह घर आना पड़ा। लोक नंगे पैर घर आ रहे थे लेकिन सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं की गई जब कांग्रेस पार्टी ने कहा कि हमसे बसें  ले लो, तब भी सरकार ने नही ली जनता को नही लानेे दिया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की बड़ी-बड़ी मीटिंग में बसों की व्यवस्था हो जाती है। बुंदेलखंड की जनता परेशान थी तब वह बसें क्यों नहीं दी गई।

आपके लिए यह सरकार कुछ नहीं कर रही: प्रियांक गांधी

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि आठ हजार करोड़ की जहाज में प्रधानमंत्री भाषण देने आते हैं, लेकिन बुंदेलखंड के किसानों की आय 27 रुपए से नहीं बड़ा पाते। आप का कर्ज नहीं माफ कर पाते। आपके लिए यह सरकार कुछ नहीं कर रही है। प्रियंका गांधी ने बुंदेलखंड के किसानों और जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी, तो बुंदेलखंड के किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाएगा। आपने खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से सुना कि उन्होंने वहां कितने कर्ज माफ किए हैं। इससे पहले देश भर में 72 हज़ार करोड़ का कांग्रेस पार्टी ने करजा माफ कराया।

कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता को देंगे ऐसे मदद..

  • गेहूं और धान का दाम 2500 रुपए मिलेगा।
  • बिजली का बिल हाफ किया जाएगा। जिन- जिन मध्य वर्ग के लोगों ने कोरोना के समय बिल भरा उनका बकाया माफ किया जाएगा।
  • आवारा पशुओं की समस्या दूर करने के लिए हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के मॉडल को यहां लागू करेगी।
  • जिन परिवारों पर कोरोना की सबसे ज्यादा आर्थिक मार पड़ी है और जिनके छोटे-छोटे कारोबार बंद हुए उनको 25000 आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  •  हम 20 लाख सरकारी रोजगार देंगे।
  • किसी भी बीमारी में 10 लाख तक सरकारी इलाज मुफ्त होगा। यानी सरकार उसका इलाज कराएगी।

मैं भी एक महिला हूँ दर्द समझती हूं: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने महिलाओं के लिए कहा, मेरी बहनें समाज का सबसे ज्यादा बोझ उठती है। खेत मे काम करती हैं, घर का काम करती हैं। मैं भी एक महिला हूँ दर्द समझती हूं। आगे प्रियंका ने कहा, बीजेपी के एक सिलेंडर देने से क्या आपकी मदद हो पाई? आपको मजबूत करने की जिम्मेदारी सरकार की थी लेकिन नही किया गया। गैस सिलेंडर इतने महंगे हैं भाजपा ने सिलेंडर तो दे दिया लेकिन एक सिलेंडर देने के बाद पूछा कि वह मेरी बहने कैसे भरवा रही होंगी। प्रियंका गांधी ने महिलाओं को सुविधा देने के लिए सरकार बनने पर कई बड़ी वादे किए हैं।

  •  इंटर पास छात्रओं को स्मार्ट फोन मिलेगा, स्नातक पास को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी।
  •  पूरे प्रदेश में सरकारी बस में मुफ्त यात्रा मिलेगी।
  • आशाबहु और आंगनवाड़ी कार्यकत्रयों को 10000 मानदेय मिलेगा।
  • एक गैस सिलेंडर नही 3 गैस सिलेंडर मिलेंगे।
  •  20 लाख नौकरियों में 40 % महिलाओं को दी जाएगी।
  • विधवा पेंशन 1000 रुपये होगी।
  • दलित छात्रावासों को आधुनिक बनायेंगें।
  •  स्वयं सहायता समूह एवं रोजगार सहेलियों का सरकारीकरण किया जाएगा।
  • वीरांगना झलकारी बाई जैसी वीरांगना के नाम पर जिलों में एक दक्षता विद्यालय बनेगा जिसमे आधुनिक सुविधाएं होगी।

“लबरा बड़ा कि डोडा बड़ा” तो आप जानते हैं कि कौन बड़ा: प्रियांका गांधी

कांग्रेस की विजय के बाद जनता के हित में पार्टी क्या करेगी उन कामों को गिनाने के बाद दोबारा प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए बुंदेलखंड के अंदाज में कहा, एक बुंदेली कहावत है कि “लबरा बड़ा कि डोडा बड़ा” तो आप जानते हैं कि कौन बड़ा? प्रियंका ने कहा, योगी जी मोदी जी यहां सब आकर झूठे प्रचार करते हैं। आपने देखा है कि झूठे विज्ञापन भी प्रचार करते हैं।

प्रियंका गांधी ने जेवर एयरपोर्ट को लेकर पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जेवर में मोदी जी शिलान्यास करने गए। उनके नेताओं ने एयरपोर्ट बनने के बाद का खूब फोटो शेयर किया। बाद में पता चला कि वह फोटो चाइना की हैं। अपने प्रचार के लिए अमेरिका की फैक्ट्रियों की फोटो लगाते हैं, आंध्र प्रदेश के बांध की फोटो लगाते हैं। इनको कोई परवाह ही नही है कि जनता के सामने सच बोलना चाहिए। ये चुनाव में जीत के लिए झूठे प्रचार करते हैं। आप ऐसे नेता को हराइये जो झूठ बोलते हैं।

सरकार से सवाल कीजिए जवाब मांगिए: प्रियांक गांधी

प्रियंका ने बुंदेलखंड के लोगों से कहा, मैं आपसे ये कहने आयी हूँ। अपनी शक्ति को पहचानिए। जवाब मांंगिए और मुद्दों पर मांंगिए। सवाल कीजिए कि अगर सिंचाई का पानी नहीं है तो क्यों नहीं है? अगर बड़े-बड़े हवाई जहाज खरीदने का पैसा है तो आपका बकाया क्यों नहीं माफ हो रहा हैं? भाजपा के उद्योगपति मित्र हजार करोड़ कमा रहे है तो आप क्यों नहीं कमा रहे हैं? प्रियंका ने कहा कि मैं पूछना चाहती हूं आपसे कि आप अपने हक मांगने के लिए, अपनी आवाज उठाने के लिए तैयार हैं? हाथ उठाकर बताइए। प्रियंका ने कहा सरकार बननेे के बाद बुंदेलखंड के लिए बुंदेलखंड विकास बोर्ड बनयेगें, हम चाहते हैं कि सरकार आपके द्वार आये विकास के कार्यालय यही बनें।

भाजपा, सपा, बसपा किसी ने कुछ नहीं किया: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा, भाजपा के नेता आते हैं भाषण देते है। आप जानते हैं कि कुछ नही किया। सपा सरकार में आपको लुटा गया। बसपा में आपको कुछ नही मिला। आपको एक ऐसी सरकार की जरूरत है, जो आपके लिए काम करे कांग्रेस एक ऐसी सरकार बनाने जा रही है जो आपके लिए काम करेगी। आपके लिए ये प्रतिगाएँ पूरी की जाएगी। प्रियंका गांधी ने बुंदेलखंड की जय, जय हिंद संबोधन समाप्त किया।

 


Related