![](https://mediavigil.com/wp-content/uploads/2021/05/rahul-postivity.jpg)
आज के दिन पूरा देश विजयदशमी का पर्व मना रहा है। आज के दिन ही भीषण युद्ध के बाद दशमी को रावण का वध हुआ और श्रीराम ने लंका विजय प्राप्त की। बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। यह पर्व इसी बात का संदेश देता है, इस पावन पर्व पर देश के तमाम बड़े नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। इसी तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक संदेश के साथ देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए रामचरितमानस की पंक्तियों के माध्यम से अजब गज़ब अंदाज़ से मौजूदा सरकार पर तंज कसा है।
“जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी
सो नृप अवसि नरक अधिकारी।”जय सिया राम!#VijayaDashami #Dussehra pic.twitter.com/UqWpoIg6bf
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 15, 2021
राहुल गांधी ने रामचरितमानस की पंक्तियाँ लिखकर लोगों को संदेश दिया। उन्होंने लिखा, ““जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी, सो नृप अवसि नरक अधिकारी। जय सिया राम!” राहुल गांधी द्वारा ट्वीट की गई इन पंक्तियों का अर्थ है- जिनके शासन में प्रजा दुखी होती है, वह राजा नर्क का अधिकारी होती है। हमेशा सरकार को घेरने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह पंक्तियाँ सरकार की तरफ इशारा माना जा सकता है। लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद कांग्रेस और बीजेपी सरकार के बीच रस्साकसी को देखते हुए ऐसा माना जा सकता हैं कि राहुल ने इन पंक्तियों के जरिए पीएम मोदी पर तंज कसा है।
बुराई पर अच्छाई की जीत के पावन पर्व विजयदशमी की मीडिया विजिल की तरफ से पाठकों को बधाई और शुभकामनाएं!