युवा भविष्य पर तालाबंदी करने वाले मोदी-नीतीश को हराये बिहार-सोनिया गाँधी


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली और बिहार की सरकारें, ‘बंदी सरकारें’ हैं – नोटबंदी, तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिकबंदी, खेत-खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी।  इसीलिए, बंदी सरकार के खिलाफ- अगली नस्ल और अगली फसल के लिए, एक नए बिहार के निर्माण के लिए, बिहार की जनता तैयार है। अब बदलाव की बयार है। क्योंकि बदलाव जोश है, ऊर्जा है, नई सोच है और शक्ति है। अब नई इबारत लिखने का समय आ गया है।


मीडिया विजिल मीडिया विजिल
राजनीति Published On :


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार की जनता से अपील की है कि वो महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दें और नए बिहार का निर्माण करें। सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली और बिहार की सरकारें, ‘बंदी सरकारें’ हैं – नोटबंदी, तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिकबंदी, खेत-खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी।  इसीलिए, बंदी सरकार के खिलाफ- अगली नस्ल और अगली फसल के लिए, एक नए बिहार के निर्माण के लिए, बिहार की जनता तैयार है। अब बदलाव की बयार है।

सोनिया गांधी ने कहा कि वोट की स्याही वाली उंगली अब सवाल लेकर खड़ी है। सवाल बेरोज़गारी का है। सवाल खेती बचाने का है। सवाल रोटी और रोजगार का है। सवाल शिक्षा और सेहत का है। सवाल उद्योग-धंधे का है। सवाल बेलगाम अपराध पर रोक लगाने का है। सवाल तानाशाही शासन पर है। इसलिये आज वक्त है- अंधेरे से उजाले की ओर, झूठ से सच की ओर, वर्तमान से भविष्य की ओर बढ़ने का।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के वीडियो संदेश को ट्वीट कर कहा कि “बदलाव की बयार है। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का बिहार की जनता के नाम संदेश आपसे साझा कर रहा हूँ। नए बिहार के लिए एकजुट होकर महागठबंधन को जीताने का समय है।”

बिहार की जनता ने नाम अपने वीडियो संदेश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से अलग हट गई है। ना उनकी करनी अच्छी है, ना कथनी। मज़दूर आज मजबूर है। किसान आज परेशान है। नौजवान आज निराश है। अर्थव्यवस्था की नाज़ुक स्थिति लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। धरती के बेटों पर आज गंभीर संकट है। दलितों और महादलितों को बेहाली की कगार पर लाकर छोड़ दिया गया है। समाज के पिछड़े वर्ग भी इसी बदहाली के शिकार हैं।

बिहार की जनता की आवाज कांग्रेस महागठबंधन के साथ है। यही है आज बिहार की पुकार।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली और बिहार की सरकारें, ‘बंदी सरकारें’ हैं – नोटबंदी, तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिकबंदी, खेत-खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी।  इसीलिए, बंदी सरकार के खिलाफ- अगली नस्ल और अगली फसल के लिए, एक नए बिहार के निर्माण के लिए, बिहार की जनता तैयार है। अब बदलाव की बयार है। क्योंकि बदलाव जोश है, ऊर्जा है, नई सोच है और शक्ति है। अब नई इबारत लिखने का समय आ गया है।

बिहार के हाथों में गुण है, हुनर है, ताकत है, निर्माण की शक्ति है, लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, भुखमरी ने उनकी आंखों में आंसू और पैरों में छाले दे दिए हैं। जो शब्द कहे नहीं जा सकते, उसे आंसुओं से कहना पड़ता है। भय, डर, खौफ, अपराध के आधार पर नीति और सरकारें खड़ी नहीं की जा सकतीं।

सोनिया गांधी ने कहा कि बिहार भारत का आईना है, एक आशा है। भारत का विश्वास है, जोश है – जुनून है। बिहार भारत की शान भी है और अभिमान भी। बिहार के किसान, युवा, मजदूर, भाई और बहनें सिर्फ बिहार में नही बल्कि पूरे भारत और दुनिया के कोने कोने में हैं। आज वही बिहार अपने गांव, कस्बे, शहरों, खेतों और खलिहानों में अपनी शान और भविष्य के लिए नए बदलाव को तैयार है। इसीलिए तो मैंने कहा कि बदलाव की बयार है।

वोट की स्याही वाली उंगली अब सवाल लेकर खड़ी है। सवाल बेरोज़गारी का है। सवाल खेती बचाने का है। सवाल रोटी और रोजगार का है। सवाल शिक्षा और सेहत का है। सवाल उद्योग-धंधे का है। सवाल बेलगाम अपराध पर रोक लगाने का है। सवाल तानाशाही शासन पर है।

इसलिये आज वक्त है – अंधेरे से उजाले की ओर, झूठ से सच की ओर, वर्तमान से भविष्य की ओर बढ़ने का।

ज्ञान की धरती कहे जाने वाले बिहार की जनता से मेरी अपील है कि वो महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दें और नए बिहार का निर्माण करें।