सिंघु बॉर्डर मर्डर केस: निहंग ने किया सरेंडर, कहा-किए पर कोई पछतावा नहीं है!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को हुई निर्मम हत्या में आरोपी एक शख्स को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लेकिन उस व्यक्ति की बातें सुनने के बाद लोग हैरान है। आरोपी ने साफ तौर पर कहा है कि उसे इसका कोई अफसोस नहीं है। आगे भी वह ऐसा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, इस मामले में संयुक्त किसान मोर्चा ने जांच की मांग उठाई है।

ऐसा हुई गिरफ्तार…

बता दें कि बेरहमी से एक शख्स की हत्या करने वाले व्यक्ति का नाम सरवजीत सिंह है। उसने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। हत्या करने के कुछ घंटे बाद, निहंगों के नीले वस्त्र पहने एक व्यक्ति मीडिया के सामने आया, जिसने दावा किया कि उसने सिख पवित्र ग्रंथ, गुरु ग्रंथ साहिब को “अपवित्र” करने के लिए पीड़ित को दंडित किया और मार डाला। जब आरोपी से पूछा गया कि क्या उसे अपने किए पर कोई पछतावा है, तो आरोपी साफ कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। अपराधी और उसके साथियों ने वहां मौजूद मीडिया से कहा कि अगर कोई “फिर से ऐसा अपराध करने की हिम्मत करता है” तो वे फिर से ऐसा कदम उठाएंगे।

 गुहार लगा रहा था पीड़ित..

वायरल वीडियो की कथित क्लिप में, कुछ लोग नीली पगड़ी और चोगा पहने घायल व्यक्ति के सिर के पास उसके कटे हुए बाएं हाथ के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में निहंगों को कथित तौर पर उस व्यक्ति से पूछते हुए दिखाया गया है कि वह कहां से आया था और उसे किताब को “अपवित्र” करने के लिए किसने भेजा था। इन लोगों का आरोप है कि पीड़िता ने उनकी धार्मिक किताब का अपमान किया है। पीड़ित को पंजाबी समूह से गुहार लगाते हुए भी सुना जाता है।

मृतक किसान का कोई आपराधिक रिकॉर्ड  नही: पुलिस

पीड़ित की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द के निवासी, दलित खेत मज़दूर लखबीर सिंह के रूप में हुई है,जिसकी उम्र 35 साल थी। पुलिस ने कहा है कि लखबीर सिंह एक मज़दूर के रूप में काम करता था, और उसका किसी भी राजनीतिक दल के साथ कोई आपराधिक रिकॉर्ड या संबद्धता नहीं थी। डीएसपी हंसराज का कहना है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।