मुंबई: तारदेव इलाके में लगी भीषण आग में 7 की मौत, 28 अस्पताल में भर्ती

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


मुंबई के तारदेव इलाके में सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इलाके के भाटिया अस्पताल के पास एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है।

सांस लेना मुश्किल..

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमरात के आसपास धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। छह बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

वहीं अधिकारियों के मुताबिक इमारत में लेवल थ्री की आग लगी थी। आग बुझने के बाद भी वहां पर लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही है। जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

बिल्डिंग में अग्निशमन की व्यवस्था है, लेकिन धुएं की वजह से अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। वहीं आग के कारणों का पता अभी तक नहीं लग पाया है।