बुल्ली बाई: मामले में आवाज़ उठाने वाली युवती को फोन पर धमकियां, शिकायत दर्ज!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


बुल्ली बाई मामले के मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए गया है। इसके बावजूद कुछ लड़कियों को परेशानियों का सामने करना पड़ रहा हैं। दरअसल, एप मामले में आवाज़ उठाने वालीं एक लड़की का संपर्क विवरण आरोपियों के समर्थकों के हाथ लगा गया है, जिसके बाद समर्थक उसे संभावित रूप से परेशान करने और डराने-धमकाने के लिए लिए फोन कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद लड़की ने पुलिस को दी है।

अजनबियों से फोन आ रहे…

आपको बता दें कि इस बुल्ली बाई ऐप मामले में 126 लड़कियों ने आवाज़ उठाई थी। इन्हीं में से ही एक की ओर से पुलिस को मेल के जरिये आधिकारिक शिकायत मिली थी, जिसमें लड़की द्वारा कहा गया था कि उसे अजनबियों से फोन आ रहे थे। पुलिस ने कहा कि लड़की को डर है कि उसका नंबर सार्वजनिक रूप से उसे परेशान करने और डराने के लिए साझा किया गया था। हालांकि शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया है।

निर्भया गाइडलाइन्स के तहत लड़की की पहचान नही बताने के लिए सावधानी..

वहीं इस मामले की पुष्टि करते हुए साइबर सेल मुंबई की डीसीपी रश्मि करंदीकर ने कहा,’ बदमाशों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ‘निर्भया गाइडलाइन्स’ के तहत लड़की की पहचान का खुलासा नहीं करने के लिए सावधानी बरतते हुए है।


Related