बिकनी पहनें, घूंघट, जींस या हिजाब, यह महिलाओं की पसंद: प्रियंका गांधी

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


कर्नाटक के उडुपी कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब तेजी से फैलता जा रहा है। इसे लेकर देश-विदेश से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद में अब मलाला युसूफजई के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी कूद गई हैं। प्रियंका ने महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने पर रोक की मांग की है।

आपको बता दें कि इस विवाद के चलते कर्नाटक में तीन दिन के लिए स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं प्रियंका गांधी ने हिजाब विवाद के मुद्दे को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा “चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। यह अधिकार उसे भारत के संविधान से मिला है। भारत का संविधान उसे कुछ भी पहनने की गारंटी देता है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो।”


Related