मारे गए आदिवासियों के परिवार से मिलने गईं प्रियंका गांधी गिरफ्तार

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


खबर आ रही है सोनभद्र के नारायणपुर थाने के अंतर्गत कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है।

 

कांग्रेस म‍हासचिव प्रियंका गांधी आज सुबह बनारस में सोनभद्र हत्‍याकांड के पीडि़तों से मिलकर घोरावल गई थीं जहां वे धरने पर बैठी थीं। धरने से ही उन्‍हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मीडियाविजिल ने सुबह ख़बर दी थी कि प्रियंका गांधी आज सोनभद्र के उस घटनास्‍थल पर जा रही हैं जहां दस आदिवासियों को फायरिंग में मौत के घाट उतार दिया गया था।

इस मामले में विवरण का इंतजार है। खबर अपडेट की जाएगी


Related