ज़िम्मेदार कौन: मोदी सरकार ने ऑक्सीजन के लिए तरसा दिया-प्रियंका गाँधी

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने कांग्रेस के ज़िम्मेदार कौन अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए  लिखा कि केंद्र  सरकार ने अपनी ग़लत नीतियों से देश के लोगो को ऑक्सीजन के लिए तरसा दिया।

 

ग़ौरतलब है कि प्रियंका गाँधी पिछले कुछ दिनों से लगातार ज़िम्मेदार कौन अभियान के तहत केंद्र सरकार से सवाल पूछ रही हैं। दवाओं, अस्पताल बेड, आक्सीजन जैसी तमाम ज़रूरी चीजों के अभाव के लिए केंद्र की मोदी सरकार को ज़िम्मेदार ठहरा रही हैं।


Related