कोरोना विस्फोट: एक ही दिन में बढ़े 56 फीसदी मामले, पिछले 24 घंटे में 58 हज़ार से ज़्यादा संक्रमित!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


देश में कोरोना की रफ्तार तेज़ी से बढ़ती जा रही है। रोजाना नए संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या भी करीब दो हजार को पार कर गई है। संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज़ है कि कोरोना मरीजों की संख्या महज आठ दिनों में 10 गुना बढ़ गई। वहीं, देश में कोरोना के मामले में भी बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इन सभी खतरों के मद्दे नज़र कुछ राज्य सरकारों ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में नए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। बता दें, कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना  58 हजार (58,097) से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

इन राज्यों में कोरोना कि बढ़ोतरी की वजह से बढ़ा संक्रमण..

संक्रमितों की मौत की बात करे तो पिछले 24 घंटे में 534 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 15,389 लोग स्वस्थ भी हुए। सबसे अधिक चिंता की बात ये है कि देश में दो लाख 14 हजार से अधिक सक्रिय मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, केरल, गोवा, पंजाब और तेलंगाना में मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है, और यही कारण रहा है कि कोरोना का आंकड़ा 58 हजार को पार कर गया है। दरअसल, 27 दिसंबर को सिर्फ छह हजार मामले सामने आए थे और आज 58 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। जबकि मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए थे। यानी बुधवार के आंकड़े मंगलवार की तुलना में लगभग 56 फीसदी से भी अधिक है।

इस राज्यों में इतने कोरोना मरीज़..

  • महाराष्ट्र-18,466
  • दिल्ली-5,481
  • बंगाल-9,073
  • कर्नाटक-2,479
  • केरल-3,640
  • तमिलनाडु-2,731
  • गुजरात-2,265
  • राजस्थान-1,137
  • तेलंगाना-1,052
  • पंजाब-1,027
  • बिहार-893
  • ओडिशा-680
  • गोवा-592
  • आंध्र प्रदेश-334
  • हिमाचल-260

“यह आंकड़े खबर लिखते समय तक के हैं”

देश में इस राज्यों में इतने ओमिक्रॉन के मामले..

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2135 हो गई है। वहीं, ओमिक्रॉन के 2,135 मरीजों में से 828 मरीज रिकवर भी हो गए हैं।

  1. महाराष्ट्र- 653
  2. दिल्ली-464
  3. केरल-185
  4. राजस्थान-174
  5. गुजरात-154
  6. तमिलनाडु-121
  7. तेलंगाना- 84
  8. कर्नाटक-77
  9. हरियाणा- 71
  10. ओडिशा-37
  11. उत्तर प्रदेश-31
  12. आंध्र प्रदेश- 24
  13. वेस्ट बंगाल- 20
  14. मध्य प्रदेश- 9
  15. उत्तराखंड -8
  16. गोवा- 5
  17. मेघालय- 5
  18. चंडीगढ़- 3
  19. जम्मू कश्मीर-3
  20. अंडमान एंड निकोबार आइलैंड- 2
  21. पंजाब- 2
  22. हिमाचल प्रदेश- 1
  23. लद्दाख- 1
  24. मणिपुर- 1

Related