![](https://mediavigil.com/wp-content/uploads/2018/06/bhiyu-ji-maharaj.jpg)
मालवा के मॉडल संत कहलाने वाले भैयू जी महाराज ने आज दोपहर इंदौर में खुदकुशी कर ली। उन्होंने इंदौर स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली। उनकी मौत, मौके पर ही हो गई।
भैयू जी महाराज का असली नाम उदय सिंह देशमुख है। कद-काठी और हाव-भाव की वजह से उन्हें मॉडल संत कहा जाता था। कहा जाता है कि पारिवारिक कलह की वजह से वे काफ़ी परेशान चल रहे थे। पहली पत्नी का निधन होने के बाद उन्होंने दूसरी शादी की ती। इंदौर में उनका आश्रम है।
भैयू जी महाराज अपने राजनीतिक संपर्कों के कारण काफ़ी मशहूर रहे हैं। उनके आश्रम में समाज और फिल्मी दुनिया के तमाम सेलिब्रिटी आते रहते थे। वे गुजरात में एक संतनगर भी बनवा रहे थे।
अन्ना हज़ारे का अनशन तुड़वाने के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अपना दूत बनाकर रामलीला मैदान भेजा था। साथ ही जब गुजरात के मुख्यमंत्री बतौर नरेंद्र मोदी ने सद्भावना उपवास किया था तो भी उपवास खुलवाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था।