कोरोना का कोहराम: एक ही दिन में आ गए 90 हज़ार मामले, कल से 56% मरीज़ अधिक!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
Corona Published On :


देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेतहाशा बढ़ती ही जा रही है। इसकी चपेट में आम लोगों के साथ डॉक्टर, नेता और पुलिस कर्मी भी आ रहे है। कोरोना और इसका नए वैरिएंट ओमिक्रॉन मिलकर देश को तीसरी लहर की ओर ले गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पीछले 24 घंटे में 56% की तेज़ी के साथ 90 हज़ार 928 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं और 325 लोगों की इससे मौत हुई है। आपको बता दें कि बुधवार को 58 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आए थे। वहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 2500 को पार कर गई है।

महाराष्ट्र में 260 रेजिडेंट डॉक्टरों कोरोना पॉजिटिव..

महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामले सबसे ज्यादा हैं। वहीं,  पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 26,538 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में भी हालत चिंताजनक है। क्योंकि यहां अब 10 हज़ार से अधिक केस सामने आने लगे हैं। इन सबके बीच महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने जानकारी दी कि राज्य में अब तक कुल 260 रेजिडेंट डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, मुंबई पुलिस के 71 जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिसके बाद 265 जवान अब कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री कोरोना संक्रमित..

बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। देश में कोरोना के मामलों में भरी बढ़ोतरी के मद्दे नज़र आज शाम केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के समीक्षा बैठक करने की भी खबर है।

राज्यों में ओमिक्रॉन के 2,630 मरीज़..

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं।

  1. महाराष्ट्र- 797
  2. दिल्ली-465
  3. राजस्थान- 236
  4. केरल- 234
  5. कर्नाटक- 226
  6. गुजरात- 204
  7. तमिलनाडु-121
  8. तेलंगाना- 94
  9. हरियाणा- 71
  10. ओडिशा- 60
  11. उत्तर प्रदेश-31
  12. आंध्र प्रदेश- 28
  13. वेस्ट बंगाल- 20
  14. मध्य प्रदेश- 9
  15. उत्तराखंड -8
  16. गोवा- 5
  17. मेघालय- 4
  18. चंडीगढ़- 3
  19. जम्मू कश्मीर-3
  20. अंडमान एंड निकोबार आइलैंड- 2
  21. असम – 2
  22. पंजाब- 2
  23. पुडुचेरी – 2
  24. हिमाचल प्रदेश- 1
  25. लद्दाख- 1
  26. मणिपुर- 1

Related