MSP लूट कैलकुलेटर: सिर्फ़ 12 अप्रैल को गेहूँ किसानों के साथ 8 करोड़ की लूट!

जय किसान आंदोलन ने अपने MSP लूट कैलकुलेटर से आज गेहूँ किसानों के साथ हुई लूट का जायज़ा लिया। संगठन के मुताबिक सिर्फ एक दिन, 12 अप्रैल को गेहूँ किसानों के साथ 8 करोड़ की लूट हुई।

➡️ गेंहू की फसल में किसानो के साथ कल के एक दिन यानी सिर्फ 12 अप्रैल के दिन 8 करोड़ से ज्यादा की लूट।

➡️ सबसे ज्यादा नुकसान गुजरात के किसानो को 2 करोड़ रुपये का हुआ।

➡️ सरकार ने MSP घोषित की रु1975 लेकिन देश के 6 बड़े राज्यों के किसानो की आधी से ज्यादा फसल एमएसपी से कम दाम पर बिकी।

➡️ राजस्थान के किसान की स्थिति सबसे बुरी थी, प्रदेश के किसान की 99% फसल एमएसपी से नीचे बिकी और प्रदेश के किसान को एक दिन में 1 करोड़ 56 लाख की लूट सहनी पड़ी।

सरकार ने गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी ₹1975 निर्धारित किया था । लेकिन देश की लगभग सभी मंडियों में किसान को अपनी फसल एमएसपी से नीचे बेचनी पड़ी। जिसके कारण एक दिन में यानी सिर्फ 12 अप्रैल के दिन किसान को ₹8 करोड़ का घाटा सहना पड़ा।

गेंहू उत्पादन वाले मुख्य प्रदेशों में गुजरात के किसान की स्थिति सबसे बुरी थी क्योंकि उसकी 92 % फसल एमएसपी से नीचे बिकी । एक दिन में गुजरात के गेंहू उत्पादक किसान की कुल 2 करोड़ की लूट हुई जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसान की एक दिन में ₹1.56 करोड़ और ₹1.97 करोड़ की लूट हुई। वहीं पंजाब और हरियाणा के किसान की स्थिति कल गेहूं की फसल बेचने में बाकी प्रदेशो से बेहतर रही, इन दोनों प्रदेशो के किसान का गेहूं एमएसपी पर बिका। इसलिए पंजाब और हरियाणा के किसान की स्थिति बाकी प्रदेशो के किसान से कुछ बेहतर रही। (पूरी सूचना संलग्न तालिका में है)

#MSPLootCalculator
स्रोत: AGMARKNET

मीडिया सेल | जय किसान आंदोलन
99991 50812

First Published on:
Exit mobile version