MSP लूट कैलकुलेटर: मार्च महीने में धान किसानों के साथ 40 करोड़ की लूट!

जय किसान आंदोलन  ने MSP लूट कैलकुलेटर के आधार पर मार्च में  धान किसानों को हुए घाटे का ब्योरा जारी किया। संगठन के मुताबिक धान किसानों के साथ मार्च महीने में 40 करोड़ की लूट हुई।

➡️ धान की फसल में किसानो के साथ मार्च महीने में 40 करोड़ की लूट।

➡️ मार्च महीने में सबसे ज्यादा नुकसान छतीसगढ़ के किसानो को 59 करोड़ रुपये का हुआ।

➡️ सरकार ने MSP घोषित की 1868 रुपए, किसान को औसतन मिले कुल 1804 प्रति क्विंटल

➡️ गुजरात के किसान की स्थिति सबसे बुरी थी, किसान को ₹330 प्रति क्विंटल की लूट सहनी पड़ी

सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी ₹1868 निर्धारित की थी। लेकिन देश के सभी मंडियों में किसान को औसतन ₹1804 ही मिल पाए। यानी कि किसान को प्रति क्विंटल सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम से भी कम बेचने के कारण ₹64 का घाटा सहना पड़ा।

1 मार्च से 31 मार्च के बीच किसान को धान एमएसपी से नीचे बेचने की वजह से 40 करोड 23 लाख रुपए का घाटा हुआ।

धान उत्पादन वाले मुख्य प्रदेशों में छतीसगढ़ के किसान की स्थिति सबसे बुरी थी क्योंकि उसे औसतन केवल ₹1587 ही मिल पाए यानी छतीसगढ़ के धान उत्पादक किसान को ₹281 प्रति क्विंटल की लूट सहनी पड़ी। इन 31 दिनों में छतीसगढ के धान उत्पादक किसान की कुल 59 करोड़ की लूट हुई। (पूरी सूचना संलग्न तालिका में है)

#MSPLootCalculator

स्रोत: AGMARKNET

मीडिया सेल | जय किसान आंदोलन
99991 50812

First Published on:
Exit mobile version