तेल की क़ीमतों को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, यूपी अध्यक्ष लल्लू समेत कई हिरासत में

पेट्रोल-डीज़ल के दाम में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी के ख़िलाफ़ आज कांग्रेस सड़कों पर उतरी। कांग्रेस इकाइयों ने अपने-अपने स्थान पर पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया जिसका बीजेपी शासित राज्यों में पुलिस दमन का भी सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान लखनऊ में प्रदेशस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और राष्ट्रीय सचिव  राजेश तिवारी समेत कई नेताओं को हिरासत पर ले लिया गया।

यूपी कांग्रेस की प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने इस मुद्दे पर सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीज़ल में टैक्स बढ़ोतरी करके सरकार ने 2.74 लाख करोड़ की वसूली की।

उधर, दिल्ली में भी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सड़क पर उतरे और उन्होंने तुरंत पेट्रोल -डीज़ल के दाम में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने की माँग की।

 

 

कांग्रेस का आरोप है कि क्रूड आयल के दाम में काफ़ी कमी आने के बावजूद सरकार ने पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ाये। इस सिलसिले में मनमोहन सिंह और मोदी के राज में दाम का अंतर बताते हुए पोस्टर भी सोशल मीडिया पर प्रसारित किये जा रहे हैं।

 

 

First Published on:
Exit mobile version