MSP लूट कैलकुलेटर: अप्रैल के पहले पखवाड़े में गेहूँ किसानों के साथ 248 करोड़ की लूट

जय किसान आंदोलन ने MSP लूट कैलकुलेटर के ज़रिये आज गेहूँ किसानों के साथ अप्रैल के पहले पखवाड़े में हुई लूट का जायज़ा लिया। संगठन के मुताबिक  इस बीच 248 करोड़ से ज़्यादा की लूट हुई।

➡️ गेंहू की फसल में किसानो के साथ पिछ्ले 15 दिन में 248 करोड़ से ज्यादा की लूट।

➡️ 1 से 15 अप्रैल के बीच में सबसे ज्यादा नुकसान मध्य प्रदेश के किसानो को 45 करोड़ रुपये का हुआ।

➡️ सरकार ने MSP घोषित की 1975 रुपए, किसान को औसतन मिले कुल ₹1878 प्रति क्विंटल

➡️ राजस्थान के किसान की स्थिति सबसे बुरी थी, किसान को ₹159 प्रति क्विंटल की लूट सहनी पड़ी।

 

सरकार ने गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी ₹1975 निर्धारित की थी। लेकिन देश के सभी मंडियों में किसान को औसतन ₹1878 ही मिल पाए। यानी कि किसान को प्रति क्विंटल सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम से भी कम बेचने के कारण ₹97 का घाटा सहना पड़ा।

1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच किसान को गेंहू एमएसपी से नीचे बेचने की वजह से 248 करोड़ रुपए का घाटा हुआ।

गेंहू उत्पादन वाले मुख्य प्रदेशों में मध्यप्रदेश के किसान की स्थिति सबसे बुरी थी, मध्यप्रदेश के गेंहू उत्पादक किसान को पिछ्ले 15 दिन में 45 करोड़ रुपए से ज्यादा की लूट हुई। जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसान कि ₹34 करोड़ और ₹23 करोड़ की लूट हुई। (पूरी सूचना संलग्न तालिका में है)

#MSPLootCalculator
स्रोत: AGMARKNET

मीडिया सेल | जय किसान आंदोलन
99991 50812

First Published on:
Exit mobile version