यूपी: कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च! प्रियंका ने कहा-करो या मरो से प्रेरित है हुंकार!

प्रदेश की तमाम विधानसभाओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिक्शा पर मोटरसाइकिल, खाली गैस सिलेंडर, दाल-किरासन रखकर प्रदर्शन किया। भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ हर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार मार्च किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और सीएलपी नेता अराधना मिश्र समते सभी वरिष्ठ नेता विधानसभा वार मार्च में जगह-जगह हुए शामिल

अगस्त क्रांति दिवस यानी आज 9 अगस्त को कांग्रेस ने पूरे उत्तर प्रदेश में विधानसभा स्तर पर महंगाई, किसानों की बदहाली, ध्वस्त कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के सवाल पर भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला। हर विधानसभा में लगभग 5 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा हुई। दो दिवसीय इस अभियान में कल भी विधानसभा वार पदयात्रा होनी है।

यूपी  में कांग्रेस बहुत दिनों से ज़मीनी स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसे लेकर तमाम वैचारिक प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किये गये हैं। इस सबका असर आज के मार्च में दिखा और अच्छी तादाद कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए।

प्रदेश की तमाम विधानसभाओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिक्शा पर मोटरसाइकिल, खाली गैस सिलेंडर, दाल-किरासन रखकर प्रदर्शन किया। भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ हर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार मार्च किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और सीएलपी नेता अराधना मिश्र समते सभी वरिष्ठ नेता विधानसभा वार मार्च में जगह-जगह हुए शामिल हुए।

कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गाँधी ने ट्वीट कर ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ नारे की तुलना अंग्रेज़ों भारत छोड़ो से की।

 

भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बाराबंकी में मार्च की अगुवाई की। वहीं सीएलपी आराधना मिश्रा मोना ने अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ में मार्च हिस्सा लिया। प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने जगह जगह विधानसभाओं में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च की अगुवाई की।

यूपी कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल यादव ने बताया कि 10 अगस्त को प्रदेश की शेष विधान सभाओं में भी मार्च होंगे। मार्च में कार्यकर्ताओं की भागीदारी से नेतृत्व भी काफ़ी उत्साहित है। पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी के कमान संभालने के बाद कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह है और इसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में ज़रूर दिखेगा।

First Published on:
Exit mobile version