यूपी में ‘लोकतंत्र के चीरहरण’ पर उन्नाव कांड की याद दिला बोलीं प्रियंका- सरकार वही, व्यवहार वही!

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा-सरकार वही,व्यवहार वही! कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं।

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नामांकन रोकने के लिए तमाम जगहों पर महिलाओं की बदसलूकी की ख़बरों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि भाजपा ने सारी हदें पार कर दी हैं।

उन्होंने योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए याद दिलाया कि कैसे कुछ साल पहले एक बीजेपी विधायक की शिकायत करने पर लड़की को जान से मारने की कोशिश की गयी थी। उनका इशारा उन्नाव कांड की ओर है जिसमें बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह आरोपित हैं।

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा-सरकार वही,व्यवहार वही!

 

प्रियंंका गाँधी ने इसके पहले भी एक वीडियो ट्वीट करके यूपी में ब्लॉक प्रमुख और पंचायत चुनावों में हुई गुंडागर्दी को लेकर योगी सरकार को निशाना बनाया था। उन्होंने लिखा था कि यूपी में लोकंत्र का चीरहरण हो रहा है।

First Published on:
Exit mobile version