कोविड से लड़ने में अक्षम सरकार किसानों पर न फोड़े ठीकरा-SKM

सयुंक्त किसान मोर्चा प्रेस बुलेटिन

 

सयुंक्त किसान मोर्चा की बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों के मोर्चो पर सेनिटेशन व साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा। किसानों को मास्क आदि वितरित किये जायेंगे। प्रशासन ने धरने के आसपास वैक्सीनेशन सेंटर बनाये है वहां किसान जाकर वैक्सीन लगवा सकते है। लक्षण दिखने पर जांच करवाई जाएगी। मोर्चो पर किसान पहले ही दूर दूर खुले में रह रहे है। सयुंक्त किसान मोर्चा इस कृषि कानूनो के खिलाफ होने के साथ साथ कोरोना के खिलाफ भी लड़ रहा है।

कोरोना लॉकडाउन में जब सब लोग घरों में कैद थे तब “आपदा में अवसर” खोजते हुए सरकार ने किसान विरोधी व जन विरोधी कृषि कानून देश पर थोपे। स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देने की बजाय कॉरपोरेट घरानों को खुश रखने के सभी प्रयास सरकार ने किए। आज भी भाजपा के लिए चुनाव महत्वपूर्ण है न कि देश की जनता। भाजपा के पास यह विकल्प है कि वे चुनावी रैली करें या न पर किसानो के पास विरोध करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। किसानों अपना विरोध वापस ले लेंगे अगर सरकार खेती कानून वापस ले व MSP पर कानून बना दे।

सरकार कोरोना से लड़ने में असफल रही है। किसानों के धरनों से कितने लोगों को कोरोना हुआ है यह सरकार को सिद्ध करना चाहिए बजाय इसके कि किसानों के खिलाफ प्रोपगेंडा फैलाएं। कोरोना महामारी का पिछली बार भी किसानों के खिलाफ प्रयोग किया गया था व अब भी हो रहा है।

देश के जाने माने अर्थशास्त्री, वकील, बुद्धिजीवी व अन्य जनवादी हस्तियों ने केंद्र सरकार व सयुंक्त किसान मोर्चा को पत्र लिखकर फिर से बातचीत करने का आह्वान किया है।

 

जारीकर्ता – हरिंदर सिंह लखोवाल व सतनाम सिंह अजनाला

सयुंक्त किसान मोर्चा

147 वां दिन, 23 अप्रैल 2021

First Published on:
Exit mobile version