चाहे मेरी हत्या करा दो पर राममंदिर के चंदे में चोरी न करने दूँगा- हमले के बाद बोले संजय सिंह

'मेरे घर पर हमला हुआ है। कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्रीराम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नहीं करने दूंगा। इसके लिए चाहे मेरी हत्या हो जाए।"

अयोध्या में राम ममंदिर ट्र्स्ट द्वारा ज़मीन ख़रीद में हुए कथित घोटाले पर दस्तावेज़ी सबूतों के साथ लगातार सवाल उठा रहे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के सरकारी आवास पर आज कुछ लोगों ने घुसने की कोशिश की और उनकी नेम प्लेट पर कालिख पोत दी। संजय सिंह ने इसे हमला क़रार देते हुए कहा है कि चाहे मेरी हत्या करा दो, लेकिन रामंदिर के चंदे में चोरी नहीं करने दूँगा।

संजय सिंह के घर हमला करने वाले पाँच लोग थे, जिनमें से दो को उनके स्टाफ़ को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इस हमले की जानकारी संजय सिंह ने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति आवास से महज़ सौ मीटर दूर उनके घर पर हमला होना देश की राजधानी में कानून व्यवस्था की हालत बता रहा है।

संजय सिंह ने ये भी कहा कि कुछ महीने पहले भी मुझे मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने की धमकी मिली थी। संजय सिंह ने ट्वीट में लिखा-

‘मेरे घर पर हमला हुआ है। कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्रीराम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नहीं करने दूंगा। इसके लिए चाहे मेरी हत्या हो जाए।”

 

 

बाद में संजय सिंह ने ट्वीट के ज़रिये जानकारी  दी कि इस मामले की शिकायत उन्होंने दिल्ली पुलिस के पास दर्ज करा दी है।

First Published on:
Exit mobile version