प्रियंका गांधी ने योगी को पत्र लिखकर हर वर्ग की मदद का दिया सुझाव

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर किसान, गरीब और मजदूर वर्ग के साथ ही कारोबारी, व्यापारी, मध्य वर्ग और सामान्य नौकरीपेशा वाले लोगों की मदद के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर यह पत्र लिखा गया है। प्रियंका गांधी अपने पत्र में लिखा है कि कोरोना महामारी की वजह से हर किसी के ऊपर आर्थिक मार पड़ी है। किसान, गरीब और मजदूर वर्ग विकट स्थिति में पहुंच गये हैं। आर्थिक संकट ने मध्यवर्ग और सामान्य नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कारोबारी और व्यापारी वर्ग के ऊपर अस्तित्व बचाने का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में इन वर्गों की मदद करना जरूरी हो गया है। पत्र में कहा है कि कोरोना महामारी के समय पर जब छंटनी हो रही है और तनख्वाहें काटी जा रही हैं तब मध्य वर्ग के लिए किस्तें चुकाना भी समस्या बन गयी है।  

पढ़िए.. प्रियंका गांधी द्वारा सीएम योगी को लिखा पूरा पत्र –

 


 

 

First Published on:
Exit mobile version