प्रियंका ने जारी किया देश का पहला महिला घोषणापत्र- नौकरियों में 40% आरक्षण के वादे सहित 45 बड़ी घोषणाएं!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव 2022 के मद्देनजर महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। बता दे यह देश का पहला महिला घोषणा पत्र है। प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया। अब यह आवश्यक है कि महिलाओं को भी राजनीति में हिस्सा दिया जाए। यह काम कांग्रेस पार्टी करेगी। उम्मीद है कि एक दिन संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की 50% हिस्सेदारी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 40% सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

महिलाओं की बेड़ियों को तोड़ा जा सकेे…

प्रियंका गांधी ने कहा, हमने ‘महिला घोषणापत्र’ तैयार किया। हम वास्तव में उन्हें सशक्त बनाना चाहते हैं। हमें ऐसा माहौल बनाना होगा जहां उनकी राय से बेड़ियों को तोड़ा जा सके, जहां उन्हें राजनीति में पूरी भागीदारी मिले और समाज में उनकी भागीदारी हो जिससे उनका शोषण खत्म हो।

प्रेस कांफ्रेंस कर प्रियंका ने महिला शक्ति विधान जारी किया है। यह महिलाओं का घोषणा पत्र है जिसमे कांग्रेस महिलाओं के लिए जो करना चाहती हैं वो सभी चीजे शामिल की गई हैं। कल इसे लेकर प्रियंका ने कहा था कि यह महिला सशक्तिकरण की राह में ये दस्तावेज़ मील का पत्थर साबित होगा। अब आपको बताते हैं कि घोषणा पत्र में प्रियंका ने महिलाओं के लिए क्या बड़ी घोषणाएं की?

(स्वावलंबन) आर्थिक सशक्तिकरण के लिए….

महिलाओं के शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए…

(सम्मान) घरेलू क्षेत्र में मान्यता और सशक्तिकरण के लिए…

सुरक्षा के लिए सशक्तिकरण…

(सेहत) शरीर और मानसिक सशक्तिकरण के लिए…

First Published on:
Exit mobile version