CAA: कांग्रेस की शिकायत पर UP के मुख्य सचिव को NHRC का नोटिस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी व अन्य कांग्रेस नेतागण के शिकायत पर नागरिकता संशोधन अधिनियम/एनआरसी के खिलाफ चल रहे शांतिपूर्ण-लोकतांत्रिक आंदोलन के दौरान पुलिसिया हिंसा और उत्पीड़न पर यूपी के मुख्यसचिव और पुलिस महानिदेशक को मानवाधिकार आयोग ने नोटिस भेजा है।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1226837168762437632

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यसचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब करते हुए 6 सप्ताह के भीतर जबाब मांगा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रियंका गांधी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि उनकी शिकायत पर कार्यवाही हो रही है।

गौरतलब है कि CAA/NRC के खिलाफ चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलनों पर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने बर्बर तरीके से दमन और उत्पीड़न किया है। प्रियंका गांधी आंदोलनकारियों से जाकर मिलीं और पुलिसिया आंतक की कहानी सुनीं। इसके बाद प्रियंका और राहुल गांधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 27 जनवरी को मानवाधिकार आयोग से मिलकर शिकायत दर्ज करवाई।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तरफ से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि पिछले दिनों आज़मगढ़ के बिलरियागंज में शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे आंदोलन का पुलिस ने बर्बर तरीके से दमन किया। 12 फरवरी को प्रियंका गांधी आज़मगढ़ पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात करेंगी।

First Published on:
Exit mobile version