म्यांमार – जम्हूरियत की जंग में ‘ख़ूनी बुधवार’ को गई 38 लोगों की जान (वीडियो)

म्यांमार में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन मातम में बदल गए हैं। लोकतंत्र समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में ‘खूनी बुधवार’ को 38 लोगों की जान चली गई है।

सैनिक तख़्तापलट के बाद से, पूरे म्यांमार में महीने भर से नागरिकों का आंदोलन जारी है। देश भर में प्रदर्शनकारियों और नागरिकों पर सेना और पुलिस बर्बर दमन कर रही है। पूरे म्यांमार से लगातार भयावह फुटेज सामने आ रहे हैं।

एक ताज़ा सीसीटीवी फुटेज में चिकित्साकर्मियों पर भी पुलिस की भीषण हिंसा के सुबूत सामने आए हैं। इसमें पुलिसकर्मी एंबुलेंस से मेडिक्स को बाहर निकाल कर, बर्बर तरीके से पीट रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की ओर से गोलियां चलाई गई हैं। जिसमें बुधवार को ही 38 लोगों की जान गई है। लेकिन आंदोलनकारी सड़क पर डटे हुए हैं।

आंग सान सू ची समेत बाकी नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी, डेमोक्रेसी बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

इन प्रदर्शनों में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है…

First Published on:
Exit mobile version