भारत में 33 लाख से अधिक बच्चे कुपोषित, टॉप-3 राज्यों में महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात!

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा एक आरटीआई के जवाब में जानकारी दी है कि भारत में इस समय 33 लाख से ज़्यादा बच्चे कुपोषित हैं। इनमें से आधे से ज़्यादा यानी 17.7 लाख बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित हैं। सबसे गंभीर रूप से कुपोषित बच्चे महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात में हैं।

देश में हैं 46 करोड़ से अधिक बच्चे और 33 लाख से ज़्यादा बच्चे कुपोषित..

मंत्रालय की ओर से जवाब में कहा गया कि देश में कुल 33,23,322 बच्चे कुपोषित हैं। यह 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़ों का संकलन है। बता दें कि 2011 की जनगणना के मुताबिक, देश में कुल 46 करोड़ से अधिक बच्चे हैं।

नवंबर 2020 से अक्टूबर 2021 के बीच गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों में 91% की वृद्धि..

मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक, कोरोना महामारी से गरीब व्यक्ति में स्वास्थ्य और पोषण संकट और बढ़ सकता है। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्रालय ने कहा कि पिछले नवंबर के आंकड़ों से तुलना करने पर स्थिति और भी ज़्यादा खतरनाक हो गई हैं। नवंबर 2020 और 14 अक्टूबर 2021 के बीच एसएएम बच्चों की संख्या में 91% की वृद्धि देखी गई है, आंकड़े अब 9,27,606 लाख से बढ़कर 17.76 लाख हो गए है।

पोषण ट्रैकर के हवाले से आरटीआई के जवाब में इन शहरों में इतने कुपोषित बच्चे..

First Published on:
Exit mobile version