JNUTA : वर्तमान समस्या के लिए VC दोषी, कुलपति को हटाने की मांग

जेएनयू शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने बृहस्पतिवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति से मुलाकात कर बताया कि जेएनयू वर्तमान हालात के लिए कुलपति जिम्मेदार हैं। जेएनयू शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने बृहस्पतिवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति से मुलाकात कर छात्रावास शुल्क वृद्धि को पूरी तरह वापस लेने और कुलपति को हटाने की मांग की है।

इस मुलाकात के बाद जेएनयूटीए ने एक बयान जारी किया है।

 

जेएनयूटीए की 13 सदस्यीय कार्यकारी समिति ने कहा है कि शिक्षक संघ लगातार हालात को सुलझाने की कोशिश में है किन्तु जब तक कुलपति एम जगदीश कुमार वहां हैं इस समस्या का हल निकलना सम्भव नहीं है।

शिक्षक संघ ने पैनल को यह भी बताया कि वर्तमान कुलपति किस तरह जेएनयू अधिनियम का “उल्लंघन” कर रहे हैं और उन्होंने “विश्वविद्यालय के भविष्य को दांव पर लगा दिया है। ” बयान में कहा गया है, “विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से समझौता करने और प्रशासन को सत्तावादी तरीके से चलाने के लिए कुलपति दोषी हैं, और उनके पद पर बने रहने से जेएनयू में सामान्य स्थिति बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं।

जेएनयूटीए ने मानव संसाधन कमेटी को एक ज्ञापन  भी सौंपा है।

 

शिक्षक संघ ने प्रस्तावित बढ़ी हुई फीस पूरी तरह से वापस लेने की मांग की है

संघ की कार्यकारी समिति ने दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में कहा, “जेएनयू को जिस तरह से शासित किया जा रहा है उससे उत्पन्न समस्याओं से निपटना वर्तमान कुलपति के रहते असंभव है। जेएनयूटीए के 13 प्रतिनिधियों ने एक बयान में कहा कि उन्होंने तीन सदस्यीय समिति को बताया कि वर्तमान संकट कुलपति एम जगदीश कुमार की वजह से “विश्वविद्यालय में उत्पन्न कुशासन की पराकाष्ठा है।

शिक्षक संघ ने पैनल को यह भी बताया कि वर्तमान कुलपति किस तरह जेएनयू अधिनियम का “उल्लंघन” कर रहे हैं और उन्होंने “विश्वविद्यालय के भविष्य को दांव पर लगा दिया है।”

दूसरी ओर देशभर के विश्वविद्यालयों से जेएनयू छात्र आंदोलन के समर्थन में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

First Published on:
Exit mobile version