ITBP के जवानों ने 15000 फीट की ऊंचाई और माइनस 40 डिग्री तापमान पर तिरंगा फहराया।

देश आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर आईटीबीपी के जवानों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई और माइनस 35 डिग्री तापमान में लद्दाख में तिरंगा लहराया।

जवानों को किया गया सम्मानित

भारत-चीन सीमा पर तैनात इंडो-तिब्बतन सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 18 जवान शौर्य व पराक्रम के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कृत किए गए। इनमें से तीन जवानों को पीएमजी, विशिष्ट सेवा के लिए तीन जवान को राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 जवान पुलिस पदक पुरस्कार से सम्मानित हुए।

असिस्टेंट कमांडेंट अशोक कुमार, इंस्पेक्टर सुरेश लाल और नीला सिंह की टीम को पीएमजी पुरस्कार प्रदान किया गया। इन्होंने 2018 में छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में नक्सलियों के हमले को रोका था। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियारों को बरामद किया था।

First Published on:
Exit mobile version