यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 लाख रुपये तक का इलाज होगा मुफ़्त: प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोमवार को पार्टी की ओर से एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। प्रियंका ने कहा कि अगर उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाती है तो लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त सरकारी इलाज दिया जाएगा।

यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली सभी ने देखी: प्रियांका

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘कोरोना काल में और अब प्रदेश में फैले बुखार में सरकार की उपेक्षा के कारण यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली सभी ने देखी है। सस्ते और अच्छे इलाज के लिए मेनिफेस्टो कमेटी की सहमति से यूपी कांग्रेस ने तय किया है कि अगर सरकार बनी तो ‘कोई भी हो बीमारी मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज सरकारी।’

पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने किए यह बड़े ऐलान…

इससे पहले बाराबंकी के हरख में बुंदेलखंड की प्रतिज्ञा यात्रा रवाना करने पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह बड़े ऐलान किए थे।

प्रियंका गांधी ने पार्टी से विधानसभा में 40% टिकट महिलाओं को दिए जाने का भी ऐलान किया था। प्रियंका गांधी ने बताया था कि इन प्रतिज्ञाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए आज राज्य में 10 दिवसीय तीन प्रतिज्ञा यात्राएं शुरू की जा रही हैं।

First Published on:
Exit mobile version