पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा- देश में बढ़ रही असहिष्णुता

पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 26 जनवरी के मौके पर कुछ गंभीर बातें कहीं हैं। एक अमेरिकी संस्था के वर्चुअल कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, देश में असहिष्णुता बढ़ रही है। कार्यक्रम की आयोजक संस्था ‘इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल’ (IAMC) है।

अंसारी ने इस संस्था के मंच से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में नागरिक राष्ट्रवाद को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से बदलने की कोशिशें हो रही हैं।  अंसारी ने कहा कि धार्मिक बहुमत को राजनीतिक एकाधिकार के रूप में पेश करके धर्म के आधार पर असहिष्णुता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

कार्यक्रम का विषय था ‘भारत के बहुलतावादी संविधान का संरक्षण’। इसमें अंसारी एवं अन्य ने देश के अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत भरे भाषणों, गैर कानूनी गतिविधि निवारक कानून के दुरुपयोग और कश्मीरी कार्यकर्ता खुर्रम परवेज की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया।

First Published on:
Exit mobile version