उम्मीदवारों की पहली सूची से ही अखिलेश ने दिखाया तेवर, BJP छोड़ सपा में आए नेताओं को तवज्जो।

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस 29 सीटों की सूची में 6 दलबदल करने वाले नेता टिकट पा गए हैं। जिसमें 2 तो मौजूदा विधायक थे। यानी सपा मुखिया अखिलेश यादव का संदेश साफ है कि अगर विपक्षी नेता सपा में आता है और उसका जनाधार मजबूत है तो वो टिकट के दावेदार बन सकते हैं।

इन बागियों को सपा ने बनाया प्रत्याशी..

लम चौधरी की बात करें तो विधायक चौधरी को सपा में आए काफी वक्त हो गया है। वह धौलाना से ही जीते थे। सपा ने उन्हें यहां से प्रत्याशी बना दिया है। भाजपा से रालोद में आए विधायक अवतार सिंह भडाना चार बार के सांसद हैं। उनका हरियाणा में भी अच्छा प्रभाव है। वह अब रालोद से प्रत्याशी बनाए गए हैं। कांग्रेस छोड़ कर रालोद में शामिल हुए गजराज सिंह भी अब प्रत्याशी हो गए हैं। गजराज सिंह हापुड़ से चार बार चुनाव जीत चुके हैं।

आरएलडी में बसपा से आए नेताओं को तवज्जो..

बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए हाजी युनुस भी रालोद के बुलंदशहर से प्रत्याशी हो गए हैं। यूपी सरकार में मंत्री रहे चुके कोकब हमीद के बेटे अहमद हमीद को बागपत से रालोद ने प्रत्याशी बनाया है। वह बसपा से पिछला चुनाव बागपत से ही लड़ चुके हैं।

First Published on:
Exit mobile version