दिल्लीः वाम नेता हिरासत में, मंडी हाउस पर अफरातफरी, फोन-नेट सेवाएं ठप

दिल्ली में नागरिकता संशाेधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने जबरदस्त दमन किया है। सुबह 11 बजे लाल किले से कुछ बसों में भरकर प्रदर्शनकारियों को बवाना की ओर रवाना कियाा गया था। 12 बजे मंडी हाउस से प्रोटेस्ट तय था लेकिन खबर है कि वहां लोगों के जुटने से पहले ही गिरफ्तारियां शुरू हो गयीं।

अब तक बड़े नेताओं में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, सीताराम येचुरी, डी राजा को हिरासत में लिया गया है। पचास के करीब बसों में भरकर प्रदर्शनारियों को ले जाया गया है।

मंडी हाउस पर पुलिस दौड़ा दौड़ा कर छात्रों युवाओं को पकड़ रही है जिसके चलते वे तितर बितर हो गए हैं। कुछ हुजूम आइटीओ की ओर गया है तो कुछ लोग जनपथ की ओर गए हैं। पूरे इलाके में इंटरनेट, संदेश और कॉलिंग बंद कर दी गयी है। एयरटेल और वोडाफोन ने आधिकारिक रूप से यह संदेश जारी किया है कि सरकार के आदेश पर दिल्ली के कुछ इलाकों में उसने अपनी सेवाएं बंद की हैं।

https://twitter.com/VodafoneIN/status/1207564906804871168?s=20

https://twitter.com/hammadahmadsays/status/1207564903420067840?s=20

वाम नेता नीलोत्पल बसु, वृंदा करात, प्रकाश करात, एनी राजा के भी हिरासत में लिए जाने की खबर है।

https://twitter.com/Ibrar_TOI/status/1207564339701374976?s=20

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, जियो और बीएसएनएल/एमटीएनएल को दिल्ली के कुछ इलाकों में दोपहर एक बजे तक सेवाएं ठप करने का आदेश जारी किया है।

 

 

First Published on:
Exit mobile version