बुलंदशहर: पीड़ित लड़की के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा- हाथरस जैसी घटना, हम इनके लिए लड़ेंगे

बुलंदशहर में कथित गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या के मामले में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को यूपी के बुलंदशहर पहुंचीं, जहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।

पीड़ित किशोरी के परिजनों से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, “जैसे हाथरस की घटना हुई ठीक उसी तरह से परिवार पर दबाव बनाकर आधी रात में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस मिली हुई है। एफआईआर की कॉपी अभी परिवार को नहीं मिली है।”

उन्होंने कहा, “अनिल शर्मा का फोन पुलिस को आ रहा था। परिवार को शक है कि इनका इस घटना के साथ कनेक्शन है। परिवार का कहना है गैंगरेप हुआ है लेकिन पुलिस इसे नकार रही है। 17 साल की बच्ची को पुलिस 21 साल का बता रही है। मैं हर तरह पीड़ित परिवार की मदद करूंगी, हम इनके लिए लड़ेंगे।”

अखिलेश यादव का हमला..

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, ”एक बहन के साथ ऐसी घटना हुई है। पुलिस को दोषियों को पकड़ना चाहिए, कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सरकार पर सवाल है, सरकार कह रही है ज़ीरो टॉलेरेंस है, जीरो टॉलेरेंस वाली सरकार में एक बहन के साथ ऐसी घटना हो गई।”

पुलिस का बयान..

पुलिस का कहना है कि 21 जनवरी को छतारी थाने क्षेत्र में एक लड़का और लड़की ट्यूबेल पर मिले थे। जिसमें लड़के ने लड़की की हत्या कर दी थी और खुद को मारने की भी कोशिश की थी। जिसके बाद लड़के को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। लड़के के ठीक होने के बाद उसको जेल भेज दिया गया है।

First Published on:
Exit mobile version