बुलंदशहर से भाजपा प्रत्‍याशी भोला सिंह दिन भर के लिए नजरबंद, डीएम का आदेश

आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुलंदशहर की सीट पर मतदान चल रहा है। बुलंदशहर के भाजपा प्रत्‍याशी भोला सिंह को जिलाधिकारी ने दिन भर नज़रबंद करने का आदेश दिया है। मौजूदा सांसद और प्रत्‍याशी भोला सिंह ने मतदान केंद्र के भीतर ईवीएम के पास जाने की जबरन कोशिश की थी और सुरक्षा बलों ने उन्‍हें रोक दिया था। इसके बाद दोनों के बीच नोक झोंक हो गई।

इस मामले में जिलाधिकारी ने बीजेपी सांसद को नोटिस जारी करने के साथ ही उन्हें एक दिन के लिए नजरबंद करने का आदेश दे दिया है। नजरबंदी का आदेश पूरे दिन के लिए है लिहाजा भोला सिंह गुरुवार को किसी भी पोलिंग बूथ पर नहीं जा पाएंगे।

https://twitter.com/syedimranhashmi/status/1118775491895463936

First Published on:
Exit mobile version